फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का चौथा दिन, पूर्वांचल में दो लाख से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा

Sat, 10 Feb 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षा छोड़ने वालों में डेढ़ लाख से अधिक हाईस्कूल अंग्रेजी के - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को पूर्वांचल में दो लाख से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें ज्यादातर अंग्रेजी के विद्यार्थी शामिल हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन की परीक्षा हुई।  दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा हुई। इसमें 39,806 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों  में 206946 ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों में 44 नकलची पकड़े गए। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
बलिया में पहली पाली में 38739 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सोनभद्र में 2180, गाजीपुर में 35898, मऊ में 19288, आजमगढ़ में 38,836, मिर्जापुर में 3736, जौनपुर में 9886, चंदौली में 10398, भदोही में 3758 और वाराणसी में पहली पाली में 4421 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 4
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में सोमवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बलिया में 14 नकलची पकड़े गए, गाजीपुर में छह, मऊ में एक, आजमगढ़ में दो नकलची और छह मुन्ना भाई पकडे़ गए। आजमगढ़ में छह मुन्ना भाई पकड़े गए। जौनपुर में सात, चंदौली में पांच, भदोही में दो नकलची पकड़े गए। बलिया में दूसरी पाली में 15016, सोनभद्र में 274, मऊ में 5170, आजमगढ़ में 10432, मिर्जापुर में 691, जौनपुर में 2006, चंदौली में 4289, भदोही में 822 और वाराणसी में 1013 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

4 of 4
तुलसी दास इंटर कॉलेज अनेई का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर प्रशासनिक सख्ती का एक दृश्य शुक्रवार को बलिया जिले में दिखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा के निरीक्षण में निकले डीएम और एसपी को देख नकल कराने वाले नहर में कूद पड़े और भाग निकले। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हिदायत दी कि केंद्र के आसपास भीड़ न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें