फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले दिन ही भक्तों से पटा काशी विश्वनाथ का दरबार, 40 हजार भक्तों ने मत्था टेका

Sun, 29 Jul 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बम-बम भोले, जय महादेव के जयकारों के साथ काशी में सावन का आगाज हुआ। शुक्रवार रात से ही सावन मास में सबसे पहले महादेव के दर्शन के लिए भक्त रातभर जयकारे लगाते रहे, जो शनिवार को भी देर रात तक चलता रहा। शहर की हर सड़क, हर गली केसरिया रंग में रंगी हुई नजर आई। पूरी काशी भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए कांवरियों का हुजूम जो शुरू हुआ वह बढ़ता ही गया और छत्ताद्वार से लगी कांवरियों की लाइन गोदौलिया चौराहे तक पहुंच गई। बाबा के दरबार में सावन के पहले दिन ही लगभग 40 हजार भक्तों ने मत्था टेका।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह शहर के हर रास्ते पर बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। ऐसे में कांवरियों के साथ ही राहगीर भी भक्ति में भाव विभोर हो जा रहे थे। बाबा के दर को जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया कपड़ों में कांवरियों के जत्थे नजर आए। गंगा के तट पर स्नान के बाद कांवरियों का रेला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के बाद जलाभिषेक और दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक अनवरत चलता रहा। ग्रहण स्नान-दान करने से निवृत्त होकर भक्त भोर से ही कतारबद्ध थे। धीरे-धीरे वे बाबा दरबार पहुंचे और काशी विश्वनाथ को जल, माला, फूल प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने इसके साथ ही काशी के अन्य देवालयों में भी दर्शन-पूजन किया। कांवरियों के अलावा देश के कई हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने भी बाबा के दरबार में शीश नवाया। इसके अलावा शहर के बाकी शिव मंदिरों गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, महामृत्युंजय, मारकंडेय महादेव आदि में भी सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ा पड़ा था। कांवरियों ने बताया कि दुर्व्यवस्था के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर के कांवरियां शिविर भी शनिवार से शुरू हो गए। लक्सा स्थित श्री बाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति कांवरिया शिविर का उद्घाटन वैदिक विधि से पूजन के उपरांत शुरू हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों ने शिव भक्तों की सेवा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें