पूर्वांचल में सोमवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में कुल 12 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सबसे ज्यादा मौतें आजमगढ़ में हुईं, जहां चार नेपाली नागरिक सड़क हादसे का शिकार हुए। इसी क्रम में जौनपुर में भी हुई तीन मौतों ने जिले को हिलाकर रख दिया। जौनपुर में बच्चों के घायल होने से नाराज लोगों ट्रक में आग लगा दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से सोमवार तक हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में चार नेपाली नागरिकों समेत छह और जौनपुर में पांच ने जान गंवाई। जौनपुर में बच्चों के घायल होने से नाराज लोगों ट्रक में आग लगा दी। आजमगढ़ में रजादेपुर गांव के पास आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रविवार रात करीब दो बजे खड़े ट्रक में कार के टकरा जाने से चार नेपाली नागरिकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
टक्कर के बाद बाइक
- फोटो : amar ujala
तहबरपुर क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ और पवई लाडपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। जौनपुर में मजडीहा गांव के पास जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सोमवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों समेत तीन युवकों की मौत हो गई।
4 of 7
Bike Accident
सिंगरामऊ बाजार में कुशहा मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार और बिलारमऊ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मुरादगंज के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार तीन बच्चे घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। ट्रक के इंजन और टायर जल गए।
विज्ञापन
5 of 7
बस खाई में पलटी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले में यात्रियों से भरी एक निजी बस स्कार्पियो और बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में बस सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के शाहगंज के पास सड़क हादसे में नेवादा गांव निवासी दीपक की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई थी लेकिन दीपक की मां को सिर्फ यह बताया गया था कि वह हादसे में घायल हो गया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मां बेटे के शव से लिपटकर बेसुध सी हो गई। पूरे गांव में कोहराम मच गया।
शाहगंज के पास हुए सड़क हादसे में इजरी गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। हादसे की खबर लगते ही दोनों युवकों के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख लोगों की आखें डबडबा गईं