फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को, भाइयों की कलाइयों पर सजेंगे 'मोदी' और 'भीम'

Thu, 09 Aug 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को है। पर्व के मद्देनजर बाजारों में तरह-तरह की राखियां मौजूद हैं। बहनें पर्व को मनाने के लिए काफी उत्साहित दिख रही हैं। साथ ही कुछ अलग तरह की राखियां भाईयों की कलाई पर बांधकर पर्व को मनाने की तैयारी में जुटी हैं। बनारस के सभी बाजार कोलकाता से लेकर अहमदाबाद, मुंबई और जयपुर की राखियों से पटे पड़े हैं। बाजार में मोदी और छोटा भीम राखी लोगों को आकर्षित कर रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला

राखी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह बना हुआ है। बच्चों में अब की बार टॉम एंड जेरी, मिनियन, मोटू पतलू, मोदी और डोरेमान कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा बिक रही है। बाजार में करीब 10 से लेकर 800 रुपये तक की एक से बढ़कर एक राखियां हैं। बैंगल्स राखी का ट्रेंड नया नहीं है लेकिन इस बार कलरफु ल बैंग्लस राखी के साथ ही गोल्डन और सिल्वर बैंगल्स की राखी भी बाजार की रौनक बढ़ा रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
बहनों के लिए उपहार खरीदने में लगे हुए हैं - फोटो : balia
रक्षाबंधन पर बहन भाई  को राखी बांधती है, लेकिन अगर भाई शादीशुदा है तो बहन अपनी भाभी की कलाई पर भी धागा बांधने की परंपरा चली आ रही है। इसलिए बाजार में भइया- भाभी के लिए खासतौर से जोड़े में बाजूबंद और लुंबा राखी की विशेष मांग है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
rakhi - फोटो : rakhi
सिगरा में लगे राखी बाजार के संचालक अनिल ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ कोलकाता, जयपुर और अहमदाबाद जाते हैं और चुन-चुनकर राखी के आइटम खरीद कर लाते हैं। उन्होेंने बताया कि 150 से 400 रुपये में मोर पंख और फूलों के स्टाइल में भइया-भाभी के लिए बाजूबंद व लूंबा राखी बेची जा रही है। वहीं, युवाओं के लिए बहनें खासतौर से अमेरिकन डायमंड और कुंदन से तैयार वीरा राखी की विशेष डिमांड कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें