फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल पूजा आत्महत्या केस: लखनऊ के आफताब से की थी शादी, 6 साल पहले बनारस आने के बाद शुरू हुआ प्रेम-संबंध

Sun, 13 Sep 2020 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पूजा। - फोटो : फेसबुक वॉल से।
वाराणसी में पूजा पटेल द्वारा फांसी लगाकर जान देने पर सनसनी फैल गई है। वह भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी निवासी ईश्वर सोनकर के मकान में तीन वर्षों से किराये पर रहती थी। उसने मोहम्मद आफताब सिद्दीकी से प्रेम-विवाह किया था। पूजा ने शुक्रवार की देर रात दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा सेठ।
मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस आफताब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूजा मॉडलिंग और एक्टिंग करना चाहती थी, लेकिन उसका पति और ससुराल वाले तैयार नहीं थे। परिजनों ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के फातिमा नगर कॉलोनी का मूल निवासी मोहम्मद आफताब सिद्दीकी छह साल पहले बनारस काम करने के लिए आया था। वह गोदौलिया में किराये के कमरे में रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली पूजा पटेल और आफताब के बीच प्रेम-संबंध हुए। दोनों ने 2016 में प्रेम-विवाह कर लिया।

4 of 6
पूजा पटेल। - फोटो : फेसबुक।
पूजा के पिता ने पुलिस व अन्य लोगों के माध्यम से समझा-बुझाकर घर वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई। आफताब पूजा के साथ मुंबई में रहने लगा। वहां दिक्कत होने पर वह अपने घर लखनऊ आ गया। यहां आफताब के परिजनों व उसकी मां से पूजा का लड़ाई-झगड़े होता था।
विज्ञापन

5 of 6
आफताब के परिजन लगातार उससे तलाक लेने की बातें करते थे। इस बीच लखनऊ से आफताब पूजा और पांच वर्षीय बेटे नक्ष के साथ बड़ी गैबी इलाके में आकर रहने लगा। पूजा के पिता ककरमत्ता निवासी शिव कुमार पटेल ने मोहम्मद आफताब के ऊपर अपनी बेटी पूजा को प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आफताब शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए पूजा को परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोग बोले, आफताब ने की थी पिटाई 
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात आफताब ने पूजा की जमकर पिटाई की थी। काफी शोरगुल होने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव भी किया था। इंस्पेक्टर भेलूपुर अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि शिवकुमार पटेल की तहरीर के आधार पर आफताब के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें