फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तस्वीरों में देखें- बनारस स्टेशन पर किया गया मॉक ड्रिल, आपदाओं से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Fri, 03 Oct 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस स्टेशन पर मॉक ड्रिल किया गया। सुरक्षा एजेंसियों व पुलिसकर्मियों ने लोगों को किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
Mock Drill in Varanasi: एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ऑपरेशन गांडीव के तहत शुक्रवार की सुबह मॉक ड्रिल की गई। कैंट रोडवेज बस स्टैंड, कैंट स्टेशन और बनारस स्टेशन सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले से निबटने और उसे नाकाम करने से जुड़ी सतर्कता परखी गई।
विज्ञापन

2 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गाड़ियों से सायरन की गूंज और सन्नाटे से लोगों में हलचल मच गई। सुबह आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतीकात्मक रूप से तीन धमाके हुए। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में रोडवेज परिसर को खाली कराया गया। एनएसजी, एटीएस और बीडीएस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

3 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
इधर, कैंट स्टेशन पर भी दो धमाकों की गूंज से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। पूरी टीम कैंट स्टेशन पहुंची। यहां नाट्य रूपांतरण के दौरान तीन आतंकी यात्रियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। न्यू बिल्डिंग में आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिली, जहां, एनएसजी कमांडो ने दो आतंकी मार गिराए। इस बीच एक आतंकी सर्कुलेटिंग एरिया में विस्फोटक फेंक कर भाग निकला। एटीएस की टीम ने उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

4 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
इधर, यात्री हाल से एनएसजी ने एक संदिग्ध वस्तु को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था शिवहरि मीणा, डीसीपी क्राइम सरवणन टी. मौजूद रहे। एनएसजी की ओर से सारनाथ में देर रात मॉक ड्रिल के दौरान चौबेपुर के कैथी टोल प्लाजा पर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
प्लेटफाॅर्म एक से ट्रेनों का परिचालन रोका : मॉक ड्रिल के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का परिचालन रोका गया। सुबह आठ बजे से दस बजे तक यह रोक प्रभावी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
आज विश्वनाथ मंदिर में भी मॉक ड्रिल
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गांडीव आतंकवाद-रोधी संयुक्त मॉक अभ्यास है, जो कि शनिवार की सुबह 8 बजे तक आयोजित है। शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बंधक मुक्ति अभ्यास, संकट मोचन मंदिर में केमिकल बम विस्फोटक, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज कैंट पर बम ब्लास्ट, बनारस रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड अटैक और सारनाथ बौद्ध स्थल एसीपी सारनाथ कार्यालय पर केमिकल बम विस्फोटक, आतंकी हमला एवं बंधक मुक्ति अभ्यास, रविदास घाट पर क्रूज के भीतर आतंकियों की घुसपैठ से बचाने की मॉक डि्रल की जाएगी।

यह एक वार्षिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी का अभ्यास है। यह अभ्यास नकली बम और फायरिंग के माध्यम से किया जाएगा। नागरिकों से निवेदन है कि अभ्यास के दौरान किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं, इसे सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा मानते हुए सहयोग करें। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें