बलिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-31 पर बैरिया कस्बे की दलित बस्ती के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार रितिक यादव, निशा यादव की मौत हो गई। बुधवार को हुए इस हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा है। गुरुवार को दोनों घरों में चूल्हा नहीं जले। उधर निशा की दो महीने बाद ही शादी होनी थी, उसकी तैयारी चल रही थी। परिवार का हर सदस्य शादी को लेकर योजनाएं बना रहा था। इस बीच घटना होने से हर किसी के मुंह से निकल रहा कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए।