बनारस में मिस एंड मिसेज इंडिया के ऑडिशन में आईं प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी नाजो-अदा से धूम मचा दी। रैंपवॉक के लिए प्रतिभागी बारी-बारी रैंप पर उतरीं और बॉलीवुड फिल्मों की धुन पर अपने अलग अंदाज से खूब तालियां बटोरीं। कैटवॉक के बाद गीत-नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
audition
- फोटो : अमर उजाला
मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में अपना टैलेंट दिखाने के लिए 50 युवतियां और महिलाएं ऑडिशन में शामिल हुईं। एसआरएस एंटरटेनमेंट की ओर से सोमवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में हुए ऑडिशन में बनारस के अलावा आसपास के जिलों से भी प्रतिभागी पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 5
audition
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले रैंप वॉक हुआ। उसके बाद प्रतिभागियों ने कला-संगीत और चित्रकारी की खूबसूरती की झलक भी पेश की। अंशिका ने अपनी चित्रकारी के जरिए निर्णायकों को प्रभावित किया तो वहीं प्रिया ने ‘नाचेंगे सारी रात सोनियो रे...’ पर धमाकेदार नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
4 of 5
audition
- फोटो : अमर उजाला
अनन्या ने सुमधुर भजन सुनाए। फिर नृत्य में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। दीक्षा ने ‘माही वे मोहब्बता सचियां वे...’ को आवाज दी तो माहौल में मिठास घुल गई। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाली दीक्षा ने रैंप पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
निर्णायक के तौर पर पूर्व मिसेज इंडिया 2017 सुप्रिया सिंह राठौर व एसआरएस की सिटी निदेशक सोनी जायसवाल रहीं। ऑडिशन में तीन राउंड रखे गए थे, जिसमें प्रतिभागियों को अपने परिचय के साथ रैंप वॉक और टैलेंट का प्रदर्शन करना था।