मिस और मिसेज बनारस की फाइनलिस्ट रिहर्सल के लिए जब रैंप पर उतरीं तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के रवींद्रपुरी स्थित परिसर में सोमवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल व प्री फोटो शूट के दौरान बनारसी हैंडलूम से निर्मित परिधानों में सजी मॉडर्ल्स ने संगीत की धुन पर कदम ताल की। बनारसी हैंडलूम और बनारसी बुनकरों के प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाले फैशन वीक में भी ये मॉडल हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मिस एंड मिसेज बनारस के आयोजक मिलन ने बताया कि 25 जुलाई को प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया है। इसमें 20 मिसेज एवं 15 मिस तीन राउंड के शो में रैंप पर उतरेंगी। इसमें विनर और रनर के अलावा आठ टाइटल भी विजेताओं को दिए जाएंगे।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के जज पंछी जालौनी, कोरियोग्राफर अयूब खान, मिसेज यूपी नलिनी मिश्रा, मिसेज इंडिया रश्मि सचदेवा और मिसेज यूपी जया गुप्ता रहेंगी। इसके अलावा बनारसी हैंडलूम के प्रमोशन के लिए दो दिवसीय फैशन वीक शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बनारस के बुनकर भी रैंप पर उतरकर कैटवॉक करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ, आसाम और बनारस के फैशन डिजाइनरों के ड्रेस नजर आएंगे। मॉडलों का मेकअप दिलकुश सिंह ने किया।
इस दौरान शैज खान बंटी, मिलन श्रीवास्तव, ब्यूटी, पीयूष श्रीवास्तव और अर्पिता नीर आदि ने सहयोग किया। फाइनल में बनारस के डिजाईनर रूचि सिंह, अर्पितावीर सिंह, रिचा पांडेय, मुकीम अख्तर, रिष पांडेय द्वारा तैयार परिधान पहनकर मॉडल कैटवॉक करेंगी।