फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता के फाइनल में सुंदरियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें...

Wed, 01 Nov 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
सुमधुर संगीत, भव्य साज-सज्जा और रोशनी की चकाचौंध के बीच मंगलवार की शाम मिस एंड मिसेज बनारस सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुंदरियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। विजेता का ताज हासिल करने की होड़ देखते बनी। सधी चाल, मोहक मुस्कान के साथ उनकी हर नाजोअदा पर खूब तालियां गूंजीं। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अलग-अलग चार राउंड में हुए इस मुकाबले में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल के हॉल में शाम पांच बजे सौंदर्य प्रतियोगिता आरंभ हुई।
विज्ञापन

3 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर के बीच फाइनल मुकाबले में दिव्या यादव के सिर मिस बनारस का ताज सजा। इसके साथ ही पहली रनर अप पूजा सिंह, दूसरी रनर अप शीलू पाण्डेय तथा तीसरी रनर अप ‌प्रिया सिंह रही। चारों प्रतिभागियों के चेहरे पर छाई जीत की खुशी देखने लायक थी। 

4 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले मिसेज बनारस कांटेस्ट की आठ प्रतिभागियों के अलावा मिस बनारस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं 12 सुंदरियां ब्राइडल राउंड में एक साथ रैंप पर उतरीं। दुल्हन के रूप में सजी-धजी सुंदरियों की अदाएं देखते बन रही थीं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इनके बाद शुरू हुआ महिलाओं के पसंदीदा और खास परिधान बनारसी साड़ी को पहनकर रैंप पर उतरने का दूसरा राउंड। इसमें प्रतिभागियों ने बनारस के घाटों के अलावा धरोहरों और बेल-बूटियों की जरदोजी वाली फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर की ओर से तैयार की गई साड़ियां पहनकर रैंप पर जब उतरीं तो उनकी नाजोअदा के लोग कायल हो गए। 
विज्ञापन

6 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
हर मॉडल के कैटवाक पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी। इसके बाद वेस्टर्न राउंड में फैशन डिजाइनर दीपिका श्रीवास्तव के परिधानों का सुंदरियों ने रैंप पर प्रदर्शन किया। यह सौंदर्य प्रतियोगिता वात्सल्य सोसाइटी की ओर से आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिस एंड मिसेज बनारस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इस सौंदर्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फैशन, डिजाइनिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े चार लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें मिसेज बनारस की पूर्व फर्स्ट रनर अप जया गुप्ता, पूर्व सेकेंड रनर अप साधना त्रिपाठी, मुंबई के कोरियोग्राफर अयूब खान और प्लेटिनम मिसेज इंडिया रनर अप सत्या जायसवाल शामिल थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें