अंग्रेजी में एक कहावत है, टैलेंट नेवर डाई, अर्थात प्रतिभा कभी नहीं मरती। अगर आपके अंदर प्रतिभा है तो उसका प्रदर्शन आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। इसका उदाहरण सोमवार को बनारस के मलदहिया स्थित होटल में देखने को मिला। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारसी लहंगे और साड़ी में प्रतिभागियों ने जब मंच पर अपने जलवे दिखाए तो दर्शकों की आंखें उन पर ही ठिठकी रह गईं। सुमधुर संगीत, भव्य साज-सज्जा और रोशनी की चकाचौंध के बीच मिस व मिस्टर काशी सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुंदरियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
विजेता का ताज हासिल करने की होड़ देखते ही बन रही थी। सधी चाल, मोहक मुस्कान के साथ उनकी हर नाजो अदा पर खूब तालियां गूंजीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अलग-अलग तीन राउंड में हुए इस मुकाबले में कुछ 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर के बीच फाइनल मुकाबले में आयुषी के सिर मिस काशी का ताज सजा। वहीं नितिन ठाकुर को मिस्टर काशी के लिए चुना गया। प्रतियोगिता की पहली रनरअप रहीं सौम्या सिंह व द्वितीय रनरअप आकांक्षा मिश्रा।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मिस्टर काशी में पहले रनरअप देव पांडेय व द्वितीय रनरअप हर्षित तिवारी रहे। प्रतियोगिता का निर्णय आने के बाद उनके चेहरे पर छाई जीत की खुशी उनके उत्साह में साफ झलक रही थी।
निर्णायकों की भूमिका में कर्नल वीके ब्याला, रश्मि दुबे, सोनल श्रीवास्तव, माता शाह व अर्पित शिधोरे रहे। ग्रांड फिनाले के अवसर पर सारेगामा लिटिल चैंप की प्रतिभागी तान्या तिवारी व सरगम डांस ग्रुप ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया।