फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहू के बाथरूम में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, बुरी नीयत से इस तरह उठा पर्दा

Thu, 01 Nov 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5

एक महिला ने अपने साथ ज्यादती की जो दास्तान सुनाई है उसे सुनकर आप हैरान तो होंगे ही घृणा से भी भर जाएंगे। पीडिता की आपबीती ही कुछ ऐसी है जो संबंधों को तार तार करने के साथ ही हर रोज बिगड़ रहे सामाजिक ताने बाने पर भी सवाल उठा रही है। दरअसल एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और कार्रवाई की मांग की। आगे की स्लाइड्स में देखें....



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5


मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है।  कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ससुर ने बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कोतवाल सीपी पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो

पीड़िता का आरोप है कि ससुर अक्सर छेडख़ानी करते रहते हैं। 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह बाथरूम में गई थी उसी वक्त ससुर पहुंच गए और जबरिया दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसी दिन उसको पता चला कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया है।  
 

4 of 5

पूर्व में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन लोकलाज की डर से अभी तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने की शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police

सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें