फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, बड़ी बहन को अगवा कर किया था विवाह

Tue, 09 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
rape
वाराणसी में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पहली घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां नौ साल की बच्ची के साथ दुष्करर्म किया तो वहीं दूसरा घटना लंका थाना अंतर्गत एक गांव की है जहां 13 वर्षीय किशोरी को सगे जीजा ने ही हवस का शिकार बनाया। दोनों मामले सोमवार को तब सामने आए जब मुकदमा दर्ज हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5

लंका थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे जीजा द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के अनुसार वो शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके जीजा ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत जुटाते हुए सोमवार को अपनी मां को आपबीती सुनाई तो मामला लंका थाने पहुंचा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

परिजनों के अनुसार आरोपी जीजा भी उन्हीं के गांव का ही रहने वाला है और पीड़िता की बड़ी बहन का अपहरण कर उसके साथ विवाह किया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।

 

4 of 5
rape

रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। वारदात रविवार की रात की बताई गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रोहनिया थाने में जयापुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता (45) के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में  मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रशिक्षण के लिए इन दिनों बाहर गई है और पिता गांव से सटे बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rape

पीड़िता के अनुसार, रविवार की रात करीब नौ बजे आरोपी पुनवासी उसे अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया और दुराचार किया। घर लौट कर आई तो बच्ची काफी सहमी हुई थी। सोमवार को पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई तो उसने पुलिस को फोनकर वारदात की जानकारी दी। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपी के घर जाकर फोरेंसिक टीम ने उसके बिस्तर और कपड़े सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किया। उधर, आरोपी की बहु ने पुलिस से कहा कि उसके ससुर को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें