फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार गाड़ियों का काफिला लेकर जनता से मिलने पहुंचे योगी के मंत्री

Sun, 02 Apr 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Written by: सत्येंद्र राय
विज्ञापन
1 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ जहां सादगी पर जोर दे रहे हैं वहीं उनके मंत्री शान -ओ- शौकत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।  नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और बलिया के फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी का अपने गृह क्षेत्र में करीब हजार गाड़ियों काफिले के साथ निकले।
विज्ञापन

2 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी खुली जीप पर सवार थे। उनके साथ सिकंदरपुर से विधायक संजय यादव भी थे। उन्होंने कोरंटाडीह के पास मंगला भवानी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन

3 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गाजीपुर में सम्मान समारोह के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की धारा सिर्फ सैफई, इटावा, मैनपुरी से ही नहीं, अब काशी से प्रधानमंत्री एवं गोरखपुर से मुख्यमंत्री के बीच के जनपद गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ से भी होकर बहेगी।

4 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
कहा कि पूर्वांचल विकास के उत्थान में बड़े भाई मनोज सिन्हा ने रखी है, जो अनवरत बहती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति के व्यक्तित्व ने ढाई वर्ष के अंदर हिंदुस्तान के हर वर्ग, हर व्यक्ति के नब्ज पकड़ने का कार्य किया है।
विज्ञापन

5 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
साथ ही 2014 से भी बड़ी जीत 2017 में दिला कर उन्होंने अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है। योगी जी के 12 दिन पुरानी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यपालिका के वही लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से कितने सक्रिय, कुशल और तत्पर हो गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र ने कहा कि आज सरकारी मशीनरी तेज चलने लगी है। पूर्वांचल के विकास की उम्मीद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि केवल 15 से 20 दिनों के बाद पूर्वांचल के विकास के लिए शासन के लोगों का दौरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी का स्पष्ट निर्देश है कि काम के मानक एवं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए । मंत्री उपेंद्र तिवारी गाजीपुर में सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें