फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी की मिसाल, योगी के मंत्री ने पुरानी अड़ी पर चाय के साथ लगाई चौपाल

Sun, 02 Apr 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Written by: पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुछ मंत्री जहां पूरे शान-ओ-शौकत के साथ अपनी उपलब्धि का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जो सादगी की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसे ही एक मंत्री हैं नीलकंठ तिवारी।
विज्ञापन

2 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मैदागिन क्षेत्र के लोगों को नया अनुभव हुआ। दरअसल, यूपी सरकार के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी अपनी कार खुद चलाकर मैदागिन पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
बिना किसी सुरक्षा और तामझाम के पहुंचे मंत्री ने मैदागिन चौराहे पर एक चाय की दूकान के चबूतरे पे ही अड़ी जमाई। मंत्री को अपने बीच पाकर क्षेत्रीय जनता भी अपनी समस्यायें लेकर उमड़ पड़ी।

4 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही राज्य मंत्री ने लगभग दो दर्जन समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कई दिनों से निलंबित चल रहे तीन सफाईकर्मियों की बहाली भी कराई।
विज्ञापन

5 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
रामघाट अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करवाने के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ से बात की। मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी और सीएमओ ने रामघाट अस्पताल का निरीक्षण किया, ऐसी भी सूचना आई।
विज्ञापन

6 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल, बिना तामझाम के अपनों से अपनेपन से मिलने का राज्य मंत्री का तरीका आमजन के दिल को छू गया। बता दें कि भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता श्याम देव राय चौधरी का टिकट काटकर डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
neelkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
पहली बार चुनाव लड़े डाक्टर नीलकंठ ने कांटे की लड़ाई में जीत दर्ज की और सरकार में पद हासिल किया। डॉक्टर नीलकंठ ने कल समीक्षा बैठक में वाराणसी के विकास के लिए कई फैसले लिए और निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें