20 मार्च को भाई मेराज को पहुंचाया गया था चित्रकूट जिला कारागार
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के अपराधिक गतिविधियों को बैलेंस करने वाले मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज को बीते 20 मार्च को प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुकीम काला 05,07,2021 चित्रकूट जिला कारागार में लाया गया था। सुल्तानपुर निवासी अंशुल दिक्षित बीते 08,12,2019 से चित्रकूट जिला कारागार में बंद था। माना जा रहा है कि 2019 से लेकर मौजूदा समय तक चित्रकूट जिला कारागार में रहने के दौरान अंशुल दीक्षित ने जेल के अंदर अपनी अच्छी पैठ बना ली थी। मुकिम काला और भाई मेराज समेत कुछ अन्य बंदियों से अंशुल का विवाद भी होता रहता था।