फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः मिलिए वाराणसी के 'स्नेक-मैन' से, रतन के सामने नतमस्तक हो जाते हैं जहरीले सर्प

Mon, 26 Jul 2021 12:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सांप देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और बात अगर पकड़ने की हो फिर तो हर कोई पीछे ही हटना चाहेगा। लेकिन सांपों की दुनिया का खौफ वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार निवासी रतन पर जरा भी नहीं।  
विज्ञापन
1 of 5
शौकिया सांप पकड़ने वाले रतन अब लोगों के लिए बने ‘संकटमोचक’ - फोटो : अमर उजाला
सांप देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और बात अगर पकड़ने की हो फिर तो हर कोई पीछे ही हटना चाहेगा। लेकिन सांपों की दुनिया का खौफ वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार निवासी रतन पर जरा भी नहीं।  सांपों को पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। लेकिन वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में सर्प निकलने पर हर आदमी के जेहन में रतन का नाम आ जाता है। सर्प पकड़ने के शौकीन रतन के सामने बड़े विषधर सर्प भी नत मस्तक हो जाते हैं। वह सांपों को काफी सहजता से पकड़ लेता है। 

रविवार को गौर ग्राम बस्ती निवासी शालिक राम के नवनिर्मित मकान में एक कोबरा सर्प निकला। सूचना पर पहुंचे रतन ने छोटे डंडे के सहारे अपने युक्ति से ईंट के ढेर में घुसे सर्प को बाहर निकालकर पकड़ा। इधर सर्प के आक्रामक मुद्रा को देखकर लोग भागे लेकिन रतन ने कोबरा सर्प को पकड़कर बड़े डिब्बे में बंद कर सुदूर स्थान पर छोड़ने के लिए ले गया। रतन के सांप पकड़ने की कला का काफी चर्चा है।
विज्ञापन

2 of 5
शौकिया सांप पकड़ने वाले रतन अब लोगों के लिए बने ‘संकटमोचक’ - फोटो : सोशल मीडिया।
सांप का नाम सुनते ही सभी के मन में दहशत फैल जाती है। लोग किसी भी कीमत पर उसे मारना चाहते हैं। लेकिन वाराणसी के रतन सांपो का दोस्त है। फुंफकार मारते फनधारी सांपों को देख जहां आमजन भागते हैं, वहीं विषधर इस शख्स को देख खुद भागने लगते हैं।  चाहे कितना भी खतरनाक सांप हो तुरंत इसे ये काबू में कर लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शौकिया सांप पकड़ने वाले रतन अब लोगों के लिए बने ‘संकटमोचक’ - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष पूर्व लहरतारा बाजार स्थित एक मकान में टहलते अजगर को पकड़ने के लिए आई वन विभाग की टीम काफी परेशान थी। वहीं सूचना पर पहुंचे रतन ने छोटे से डंडे व टार्च के सहारे अजगर को पकड़ कर वन विभाग टीम को सौंप दिया था। इस पर लोगों ने रतन को सम्मानित किया था। तब से रतन को लोग कोबरा के नाम से जानने लगे। 

4 of 5
शौकिया सांप पकड़ने वाले रतन अब लोगों के लिए बने ‘संकटमोचक’ - फोटो : अमर उजाला
घड़ी की दुकान करने वाले रतन का कहना है कि वे सांपों को पकड़ने के लिए कोई पैसा नहीं लेते। वे समाजसेवा के लिए यह काम करते हैं। रतन को आसपास के जिले के लोग सांप पकड़ने के लिए बुलाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजगर - फोटो : amar ujala
चोलापुर क्षेत्र के गोला गांव में रविवार एक दस फीट लंबा अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गोला स्थित पिंटू सिंह के पंपिंग सेट के समीप खेत में अजगर दिखाई पड़ा था। जिसे देखते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।  वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद गांव के दिनेश पटेल हिम्मत दिखाई और अजगर को पकड़ कर बोरे में बंद कर दिया। कुछ घंटों के बाद वनविभाग के एक सिपाही मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने अजगर को सुपुर्द कर दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें