फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: वाराणसी के गंगा घाटों पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, कोरोना के बीच लगाई आस्था की डुबकी, दोपहर 12:49 बजे तक पुण्यकाल

Sat, 15 Jan 2022 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति के पर्व पर वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान कोरोना पर आस्था भारी दिखी। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय होते ही गंगा में डुबकी लगाई। साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। दशाश्वमेध घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल का कहीं भी पालन नहीं हो रहा था। लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग के बिना गंगा स्नान किया जा रहा था। हालांकि कोरोना की वजह भीड़ कम दिखाई दी, जो कोरोना से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
15 जनवरी को सूर्योदय से दोपहर 12:49 बजे तक पुण्यकाल
मकर संक्रांति का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। भगवान भास्कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। भगवान सूर्य की आराधना के पर्व मकर संक्रांति पर तिलदान करने से संकट दूर होते हैं और पापों का शमन होता है। सूर्य की राशि परिवर्तन से रात्रि छोटी व दिन बड़े होने लगते हैं और मौसम में भी बदलाव नजर आता है।
विज्ञापन

3 of 5
ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, सूर्यदेव ने 14 जनवरी की रात्रि 08:34 पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया, किंतु भगवान सूर्य को साक्षी मानने और सूर्य सिद्धांत होने के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी को प्रात: काल सूर्योदय से लेकर मध्याह्न में 12:49 बजे तक मनाई जाएगी। संक्रांति का यह पुण्यकाल स्नान-दान के लिए पुण्य फलदायी होगा।

4 of 5
होगा राजनीतिक उतार चढ़ाव, मौसम में बदलाव
पं. शास्त्री ने बताया कि मंगल 16 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेगा। मंगल के बाद धन के कारक शुक्र भी धनु राशि में ही प्रवेश करेंगे। इन तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर संक्रांति 2022 शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सूर्य, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से द्वादश राशियों पर अलग-अलग प्रभाव नजर आएंगे। साथ में गुरु का अस्त 18 जनवरी को, बुध का भी अस्त पश्चिम दिशा में होगा। इससे राजनीतिक उतार-चढ़ाव, मौसम में बदलाव, अत्यधिक बारिश एवं प्राकृतिक घटनाओं के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें