धर्मनगरी काशी में देवाधिदेव महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि आज मनाया जा रहा है। दरअसल, महाशिवरात्रि की तिथि पर इस बार विद्वानों के साथ ही पंचांग में संशय की स्थिति को देखते हुए काशी विद्वत परिषद और बीएचयू के ज्योतिष विभाग का संयुक्त रूप से यह निर्णय है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
विज्ञापन
2 of 8
amarujala
- फोटो : amarujala
ज्योतिष विभाग की गणना के अनुसार, निशीथ काल का समय कल के बजाय आज ही मिल रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि आज ही मनाई जा रही है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में महाशिवरात्रि बेहद खास अंदाज में मनाई जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
maha shivratri
दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के साथ ही कई स्थानों से शिव बारात निकलती है। समूचा शहर बाराती बन इस उत्सव में शामिल होता है। इस बार महाशिवरात्रि की तिथि पर विद्वानों और पंचांग में संशय की स्थिति को देखते हुए बीएचयू के ज्योतिष विभाग ने बैठक की।
4 of 8
Mahashivratri 2018
ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि फाल्गुन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी शिवरात्रि होती है। ईशान संहिता में वर्णित है कि ‘फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।’ अर्थात फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिटप्रभा के साथ उद्भूत हुए। इसलिए अर्धरात्रि से युक्त चतुर्दशी ही शिवरात्रि व्रत में मान्य है।
विज्ञापन
5 of 8
बाबा विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ज्योतिष संकाय प्रमुख प्रो. चंद्रमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान तय किया गया कि धर्मशास्त्रीय वचन के अनुसार आज चतुर्दशी का आरंभ रात्रि 10:22 बजे हो रहा है। इसकी समाप्ति कल रात्रि 12:17 मिनट पर हो रही है।
विज्ञापन
6 of 8
शिव बाल रूप
- फोटो : shiv mahadev
आज निशीथ काल रात 11 बजकर 34 मिनट 30 सेकेंड से 12 बजकर 26 मिनट तक है, जबकि कल 11 बज कर 35 मिनट 38 सेकेंड से शुरू होकर निशीथ काल 12 बजकर 27 मिनट दो सेकेंड तक है। कल 12:17 बजे चतुर्दशी समाप्त हो जाने से पूर्ण निशीथ व्यापिनी नहीं मानी जा सकती।
विज्ञापन
7 of 8
शिव महादेव
- फोटो : shiv mahadev
धर्मशास्त्रों के अनुसार आज ही महाशिवरात्रि व्रतोत्सव है। काशी के महत्वपूर्ण पंचांगों में विश्व पंचांग एवं शिवमूर्ति हृषिकेश पंचांग में भी आज ही महाशिवरात्रि का उल्लेख है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का कहना है कि अंतरगृही यात्रा 12 फरवरी की रात शुरू हो गई। आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है।