Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद वाराणसी समेत आसपास के जिलों से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
1 of 20
महाकुंभ में भगदड़ के बाद बॉर्डर पर अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में रात 2 बजे मची भगदड़ और भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मऊ समेत कई जिलों की सीमा पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें वाहनों को रोकने के लिए लगी हुई हैं। वहीं जाम में फंसे श्रद्धालु भी परेशान दिखे। मेला प्रशासन की अनुमति के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। तस्वीरों में देखें, पल- पल की अपडेट...
विज्ञापन
2 of 20
जौनपुर में रोके गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में बॉर्डर पर रोके गए श्रद्धालु
महाकुंभ में भगदड़ और भारी भीड़ को देखते हुए मुंगराबादशाहपुर तक पहुंची रोडवेज की बसों और निजी वाहनों को वापस किया जा रहा है। कुछ निजी वाहनों से आए श्रद्धालुओं की जिद के आगे प्रशासन नमस्तक है। श्रद्धालु हर हाल में प्रयागराज जाकर स्नान करना चाहते हैं। सतहरिया व ईटहरा में बसों को पूरी तरह से रोक दिया गया है। फिलहाल 24 घंटे तक कोई भी वाहन प्रयागराज सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है। पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा है। ईटहरा बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। डीएम दिनेश चंद्र ने 24 घंटों के लिए महाकुंभ में जाने वाले वाहनों को जो जहां है वहीं पर रोकने का आदेश दे दिया है। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मेला प्रशासन कि अनुमति जब तक नहीं मिलती तब तक बॉर्डर बंद रहेंगे। बॉर्डर खुलने में 48 से 56 घंटे का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
3 of 20
चंदौली में स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनें निरस्त
महाकुंभ में भगदड़ की वजह से पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज को गुजरने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं स्टेशन परिसर में भी लोगों को घुसने से रोका जा रहा है। वहीं प्रयागराज से डाउन ट्रेन यात्रियों को और श्रद्धालुओं को लेकर पहुंच रही हैं।
4 of 20
महाकुंभ में भगदड़ के बाद मिर्जापुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में भगदड़ के बाद वाहनों को रोका गया, ट्रेनें खड़ी हुईं
प्रयागराज में संगम नोज के पास हुई भगदड़ के बाद जिले से प्रयागराज जाने वाले मार्गों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों को ड्रमंगंज के पास रोक दिया गया। जबकि मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों को जिगना के पास रोक दिया गया है। इसी तरह कई ट्रेनों को भी रोका गया। भगदड़ को लेकर हुई स्थिति के बाद मजिस्ट्रेट को भी रात में मौके पर भेजा गया। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र व अन्य मजिस्ट्रेट जिगना वाले मार्ग पर निगरानी करते रहे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारियों को भी रात में ही मौके पर भेजा गया। जिले में इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों को प्रयागराज जाने वाले मार्गो से डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 20
महाकुंभ में भगदड़ के बाद भदोही में पुलिस प्रशासन अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में भगदड़ के बाद भदोही में रोके गए हजारों वाहन
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने प्रयागराज की तरफ़ जाने वाले वाहनों को भदोही में ही रोक दिया है। जिले में बनाए गए होल्डिंग एरिया में हजारों वाहन खड़े हैं। इस दौरान महाकुंभ में नहीं पहुंच पाने के कारण मायूस श्रद्धालुओं को प्रशासन समझाने बुझाने में लगा रहा। वहीं श्रद्धालुओं की व्यवस्थाएं भी पहुंचाने में जुटा रहा। मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में उमड़ी करोड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने की सूचना मिलते ही प्रयागराज मेला प्रशासन ने जिले के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इधर जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह अलर्ट मोड पर आ गई और जिले में बने होल्डिंग एरिया में वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
6 of 20
महाकुंभ में भगदड़ के बाद गाजीपुर में रोके गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में भी अलर्ट जारी
महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जनपद में भी अलर्ट किया गया है। रात से ही जगह-जगह महाकुंभ जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। दो से तीन घंटे बाद जाने दिया जा रहा है। वाराणसी सीमा पर सिधौना में बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। यही स्थिति ट्रेनों की भी है । ट्रेनों को हर स्टेशन पर होल्ड किया जा रहा है और आधे से 1 घंटे बाद छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 20
महाकुंभ में भगदड़ के बाद रोके जा रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में सभी बॉर्डर पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों पर लगी रोक
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस क्रम में बुधवार की सुबह रानी की सराय चेकपोस्ट पर आजमगढ़ से प्रयागराज जाने वाली रोडवेज की बसों को रोक दिया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
8 of 20
ट्रेन में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं से भरी रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, स्लीपर की तस्वीर जनरल जैसी
प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए मऊ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में भारी भीड़ रही। इस दौरान स्लीपर का हाल जनरल जैसा रहा। गोरखपुर से झूसी जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन के अंदर की तस्वीर में श्रद्धालुओं का हाल बेहाल दिखा। स्लीपर कोच में भारी भीड़ के चलते लोग गेट पर भी बैठे दिखे। इस दौरान हर किसी के मन में महाकुंभ में स्नान करने का जज्बा और श्रद्धा देखा गया।
9 of 20
गोपीगंज होल्डिंग एरिया में खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले में गोपीगंज होल्डिंग एरिया में वाहनों को रोक दिया गया है। वाहनों को रोकने से हाईवे के दक्षिणी लेन पर सन्नाटा पसरा रहा।
10 of 20
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु वाहनों की रोक के बाद भोजन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल के काठमांडू से आया नवीन का परिवार भदोही के होल्डिंग एरिया में रुका हुआ है। वे महाकुंभ जाने के लिए निकले थे, लेकिन भगदड़ की सूचना के बाद बॉर्डर पर वाहनों को रोक दिया गया। ऐसे में नवीन परिवार समेत सुबह से फंसे हुए हैं।
11 of 20
मौके पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में भगदड़ की सूचना के बाद गाजीपुर से प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। ऐसे में हाईवे पर सन्नाटा पसर गया है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
12 of 20
वाराणसी कैंट स्टेशन पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट स्टेशन पर अलर्ट
महाकुंभ में भगदड़ के बाद वाराणसी में कैंट स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। हालांकि प्रयागराज जाने वाली कई ट्रनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं कैंट स्टेशन पर एस्केलेटर को बंद कर दिया गया है। यात्रियों को रोका जा रहा है।
13 of 20
स्टेशन पहुंचे जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पहुंचे डीएम
प्रयागराज हादसे के बाद वाराणसी में पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं। इसी क्रम में डीएम रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशानिर्देश दिए।
14 of 20
हेल्थ बूथ पर जांच कराने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कैंट रेलवे स्टेशन पर 9 नंबर प्लेटफॉर्म के पास बने हेल्थ बूथ पर बुधवार की सुबह से अब तक 330 लोग आए। सबसे ज्यादा समस्या जोड़ो में दर्द, एसिडिटी, गले में दर्द वाले मरीज आ रहे हैं।
15 of 20
यात्रियों को स्टेशन पर आने से रोका जा रहा
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज हादसे को लेकर कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों को आने से रोका जा रहा है।
16 of 20
स्टेशन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जिलाधिकारी ने बनारस स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद एडीएम सिटी को प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को ठहरने के लिए स्टेशन के आसपास के लॉन, स्कूल आदि को अधिग्रहित कर होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए।
17 of 20
बसों में यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जाने वाली बस में यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है। जिसके चलते बस का गेट बंद कर दिया गया है।
18 of 20
मृतका के घर पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज हादसे में पांच की मौत
महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि मऊ की एक महिला की मौत हुई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
महाकुंभ की घटना के बाद आजमगढ़ में पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं। सभी श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने से रोका जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारी रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रहे हैं।
वाहनों की लगी लंबी कतार
प्रयागराज हादसे के बाद से ही बॉर्डर पर वाहनों को रोक दिया गया है। ऐसे में भदोही जिले के औराई के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रात ढाई बजे से लोग रुके हुए हैं। लोगों का सब्र टूट रहा है, लोग प्रशासन से जल्द छोड़ने की मांग कर रहे हैं।