फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अन्नपूर्णा मंदिर में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के मंत्र, दूल्हा बने महादेव, गाैरा दुल्हन; देखें फोटो

Tue, 25 Mar 2025 03:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मां अन्नपूर्णा के मंदिर परिसर में सोमवार को विशेष पूजन और अनुष्ठान हुए। श्रद्धालु पहली भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के साक्षी बने। पूरे मंदिर को पुष्पों से सजाया गया।
विज्ञापन
1 of 8
भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन करते मंदिर के महंत। - फोटो : अमर उजाला
Maa Annapurna Mandir: मां अन्नपूर्णा के आंगन में श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के साक्षी बने। पहली बार अन्नपूर्णा मंदिर में भगवान शिव दूल्हा और मां पार्वती दुल्हन के स्वरूप में सज-धजकर पालकी पर निकलीं। दक्षिण भारत की परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में वैदिक मंत्रों के साथ पूरी हुईं। इसके साथ ही तीन दिवसीय मंडलाभिषेक का अनुष्ठान आरंभ हो गया।
विज्ञापन

भक्तों ने लगाए जयकारे

2 of 8
अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में शिव-पार्वती विवाह के मंत्र गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने कंधे पर दूल्हा बने बाबा विश्वनाथ और दुल्हन बनीं मां पार्वती की पालकी उठाई। कंधे पर पालकी लिए भक्त झूमते हुए परिसर में भ्रमण कर रहे थे। भव्य और दिव्य शृंगार से सजी-धजी शिव-पार्वती की प्रतिमा का स्वरूप देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को पुष्पों से सजाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
विवाहोत्सव में माैजूद पुरोहित और भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला
महंत शंकर पुरी के सानिध्य में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह के अनुष्ठान कराए। मां के दरबार में महिलाएं विवाह गीत गा रही थीं। मां व बाबा की चल प्रतिमा की मंदिर प्रांगण में महंत शंकर पुरी ने सविधि आरती उतारी। चल प्रतिमा को कंधे पर लेकर मंदिर में एक फेरी घुमाया गया। 

4 of 8
मंदिर में भक्ति गीतों पर नाचते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान श्रद्धालु डांडिया करते हुए शिव बरात के रूप में शामिल हुए। मंदिर परिसर में प्रतिमा को विराजमान कराने के बाद गणपति का पूजन हुआ और विवाह के अनुष्ठान पूर्ण कराए गए।
विज्ञापन

5 of 8
अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला
महंत शंकर पुरी महाराज ने कहा कि भगवती की पूजा से सभी को समृद्धि प्राप्त होती है। अन्नपूर्णा मंदिर के अनुष्ठान हमेशा सर्वे जना: सुखिनो भवंतु...की प्रार्थना के साथ समाप्त होते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
महिलाओं ने भी भक्ति गीतों पर की डांडिया। - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजी शाम
मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक कन्हैया दूबे के संयोजन में दक्षिण भारतीय शैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

7 of 8
अन्नपूर्णा दरबार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
गणेश वंदना, सरस्वती पूजन, अन्नपूर्णा स्तोत्रम और शिव विवाह का गायन हुआ। गायन में परणी, वेद, प्रभावती रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
महिला भक्तों ने किया विशेष पूजन। - फोटो : अमर उजाला
नारस्वरम में तबले पर प्रकाश, कीबोर्ड पर गोविंद राज, पैड पर वेंकटेश, झाल पर संजय कुमार, पखावज पर डॉ. राज कुमार ने संगत की। डांडिया की टीम में अदिति शर्मा, वंशिका शर्मा, श्रुति चौधरी, सिद्धि, माधुरी रहीं। इस दौरान चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, चल्ला चिंतामणि गणेश, चल्ला जगन्नाथ शास्त्री, चल्ला अभिनव शास्त्री, षडानन पाठक कारखेड़कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें