फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : अखिलेश यादव और संगीता हैं करोड़पति, तो पंकज सोनकर लखपति

Fri, 19 Apr 2019 05:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव, संगीता आजाद और पंकज मोहन सोनकर - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही सपा-बसपा गठबंधन के तहत लालगंज सीट से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने भी नामांकन पत्र भरा। वहीं लालगंज सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने भी नामांकन किया। तीनों प्रत्याशियों ने नियमानुसार अपनी संपत्ति भी घोषित की। जानिए तीनों मुख्य प्रत्याशियों में कौन करोड़पति है और कौन लखपति। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
 
विज्ञापन

2 of 5
इटावा जनपद के सैफई गांव निवासी अखिलेश यादव के ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वित्तीय वर्ष 2017-18 की आयकर विवरणिका के अनुसार अखिलेश यादव की कुल आय 84,83,063 रूपये और उनकी पत्नी डिंपल यादव की कुल आय 61,45,073 रुपये है। अखिलेश यादव के पास 7,90,01,116 और पत्नी डिंपल यादव के पास 3,68,16,108 की चल संपत्ति है। वहीं अखिलेश के पास 16,90,21,941 और पत्नी डिंपल के पास 9,30,20,001 रुपये की अचल संपत्ति है। अखिलेश यादव के ऊपर बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल 14,26,500 रुपये और पत्नी डिंपल के ऊपर 14,26,500 रुपये का कर्ज है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sangeeta azad - फोटो : अमर उजाला
वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा की पवनीकला गांव निवासिनी संगीता आजाद पर भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी कुल आय 13,39,248 रुपये और उनके पति आजाद अरिमर्दन की कुल आय 27,73,670 रुपये हैं। संगीता आजाद के पास 2,52,48,218.61 रुपये और उनके पति आजाद अरिमर्दन के पास 3,23,16,340.05 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं संगीता के पास 2,47,89,860 रुपये और उनके पति के पास 33,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है। 
 

4 of 5
कांग्रेस के पंकज मोहन सोनकर पर तीन आपराधिक मामले लंबित हैं। हालांकि अब तक किसी में दोष सिद्घ नहीं हो सका है। इनकी कुल आय 2,49,980 रुपये और इनकी पत्नी की कुल आय 4,89,532 रुपये है। इनके पास 33,27,389.34 रुपये और पत्नी के पास 7,86,191 रुपये की चल संपत्ति है। उनके आश्रित के पास 5,00,000 रुपये की चल संपत्ति है। उन पर बैंक, वित्तीय संस्थाओं के 17,43,219 रुपये का कर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता देखी जाए तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मैसूर यूनिवर्सिटी से 1994-95 में सिविल एंवायरमेंट से इंजीनियरिंग की है। वहीं लालगंज से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से वर्ष 2007 में बीएड की डिग्री हासिल की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 2017-18 में बीए पास किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें