फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ नामांकन के बाद किया एक रोड शो, आत्मविश्वास के साथ काशीवासियों से पीएम मोदी कह गए ये बात

Fri, 24 May 2019 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में जीत लिया है, साथ ही वह यहां के लोगों के दिलों को तो पहले ही जीत चुके हैं। पीएम मोदी ने बनारस से 6,74,664 वोट पाकर जीत हासिल की। अकेले पीएम मोदी को काशी से करीब 64 फीसदी लोगों का समर्थन मिला था। प्रधानमंत्री मोदी को पहले से ही आत्मविश्वास हो गया था कि वह यहां से जीत पहले ही जीत चुके हैं, जब उन्होंने नामांकन के बाद रोड शो किया। क्लिक कर आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 4
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
25 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने नामांकन से पहले शहर में बीएचयू के सिंह द्वार से गोदौलिया तक करीब पांच किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला था। उसी दिन उन्होंने काशीवासियों पर भरोसा जताते हुए अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनके हवाले कर दी थी। 26 अप्रैल को नामांकन के बाद पीएम मोदी ने आसपास के जिलों में तो चुनावी सभाएं कीं लेकिन वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नहीं आए। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा था कि अब जीतने के बाद वह आभार जताने के लिए ही आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
गुरुवार देर शाम चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच इसके लिए 28 मई की तारीख तय की गई है। पीएमओ ने 28 मई को पीएम मोदी के आभार प्रदर्शन के लिए काशी आगमन की सूचना दी है। मतगणना की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी जीत की ओर बढ़ने लगे थे।
विज्ञापन

4 of 4
 2014 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के मुकाबले 3,71,784 मत के अंतर के मुकाबले इस बार उन्होंने करीब एक लाख वोट ज्यादा पाए। उनकी जीत का अंतर भी करीब-करीब इतना ही बढ़ा है। पांच साल बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी से 4,79,505 वोट ज्यादा पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें