फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बिना काम के सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस करा रही उठक-बैठक, युवा बन रहे मुर्गा

Thu, 26 Mar 2020 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
सारनाथ में पुलिस ने बनाया मुर्गा। - फोटो : अमर उजाला।
आज देश में संपूर्ण लॉकडाउन का दूसरा दिन है। केंद्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से घरों में रहने की बार-बार अपील कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। पीएम मोदी भी ऐसे लोगों को फटकार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
21 दिन के लॉकडाउन में सरकार ने इस दौरान राशन, दूध, किराना, सब्जी और दवा की दुकानों के खुलने का समय भी तय किया है। ऐसे में अनावश्यक काम से लोग सड़कों पर घूम रहे हैं तो ऐसे लोगों को खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। वाराणसी में बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 16 लोग गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 44 वाहन सीज किए गए और 1079 का चालान किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग मना करने पर भी नहीं मान रहे हैं। गुरुवार दोपहर को वाराणसी के सारनाथ म्यूजियम तिराहे पर ऐसे लोगों को पुलिस ने मुर्गा बना दिया। साथ ही बिना वजह के घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। कुछ ऐसा नजारा गाजीपुर जिले में देखने को मिला। यहां व्यक्ति को सड़क पर बिना काम के घूमते देख उठक-बैठक कराई।

4 of 7
वाराणसी में राशन और बाजार में भीड़ कम करने के लिए यूपी सरकार होम डिलीवरी की सुविधा दे रही है। विश्वेश्वरगंज क्षेत्र में होम डिलीवरी वालों को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान एसएसपी और बड़े व्यापारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 7
राशन लेने के दौरान सोशल डिस्टेंस(सामाजिक दूरी) का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। राशन लेने के लिए दुकानों में लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। हर एक के बीच में एक-एक मीटर पर गोले का निशान बना दिया गया है, जहां से लोग खड़े होकर आगे बढ़ रहे हैं और राशन ले रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल की दुकान और पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को सामान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुधवार को दुकानों पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं, परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें