फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: घरों से नहीं निकल रहे लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, गंगा आरती-घाटों की देखें तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2020 04:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
21 दिन की घोषण के बाद वाराणसी में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर वो जगह जहां कबी भीड़ हुआ करती थी, आज वहां सुनसान है। बनारस की गलियों से लेकर गंगा घाट, गंगा आरती से लेकर मंदिरों में कहीं भी लोग नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीरों में किस तरह वाराणसी सुनसान नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती भी सूक्ष्म रूप से हो रही है। वहां पर किसी के जाने की इजाजत नहीं है। लोग घर से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 9
शनिवार से काशी विश्वनाथ, काल भैरव, संकट मोचन, अन्नपूर्णा मंदिर को बंद कर दिए गए थे। शहर में सार्वजनिक स्थानों को पहले ही बंद कर कर दिए गए थे। सारनाथ मंदिर और संग्राहलय गुरुवार को ही बंद कर दिए गए थे।

4 of 9
गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर पुलिस नजर आ रही है, जो कोई भी अगर सड़क पर नजर आता है। पुलिस उसे घर भेज देती है। वाराणसी में लॉकडाउन की वजह से लोगों को सिर्फ राशन लेने के लिए बाहर निकलने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

5 of 9
नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल की दुकान और पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को सामान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी।
विज्ञापन

6 of 9
बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं, परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
होम डिलीवरी पर जोर:
वाराणसी जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी होम डिलीवरी करना चाहते हैं वो अपने व्यापार मंडल को नाम, पता, फोन नंबर और दुकानदार और डिलीवरी मैन के कितने पास चाहिए, किस थाना क्षेत्र और मोहल्ले में होम डिलीवरी करेंगे, इसकी सूचना उपलब्ध करा दें। इनकी होम डिलीवरी शाम 6 बजे तक लागू कराई जाएगी।

8 of 9
वाराणसी में भी एक युवक पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुका है। शहर के फूलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि युवक के पिता पास के ही ओदार और राजपुर गांव के लोगों के साथ एक पावरलूम में काम करते है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों गांवों के लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में बहुत नाराजगी है। तीनों गांवों में रहने वालों की संख्या करीब 10793 है लेकिन अब तक महज 2400 की ही जांच हो पाई है।
विज्ञापन

9 of 9
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है।  इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को बिहार और मिजोरम में एक-एक, मध्यप्रदेश में पांच, तेलंगाना में तीन, गुजरात में तीन,  महाराष्ट्र में पांच और राजस्थान में चार नए मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 33 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें