लॉकडाउन में पुलिस एक हाथ से लाठी बरसाकर लोगों पर सख्ती दिखा रही है, तो दूसरी ओर एक हाथ सहायता भी कर रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में संपूर्ण 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। सभी घर से अवाश्यक काम के बिना बाहर न निकलने का सख्त निर्देश है। लोगों के खाने-पीने की वस्तुओं और राशन के लिए सरकार ने दुकानों के खुलने की समय-सीमा तय की है। जिससे लोग वहां राशन-पानी ले सकें।