लाइट एंड साउंड शो।
- फोटो : अमर उजाला।
पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड सिस्टम शो देखने के लिए पहले दिन 100 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत व काशी की इतिहास को भी सुनाया गया। पुरातात्विक खण्डहर परिसर में 7 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विभाग की स्वर्णिम योजना लाइट एंड साउंड सिस्टम शो का शुभारंभ शाम 7.40 बजे धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी व स्टाम्प शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया।