फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह कर मांगने लगा दहेज और फिर एक दिन रूह कंपाने वाली वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5

यूपी के वाराणसी ले एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम विवाह करने वाला युवक कुछ दिनों के बाद ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। प्यार कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला पति हैवान बना गया। प्रताड़ना के बाद बी दहेज में कुछ नहीं मिला तो इससे नाराज होकर बुधवार की रात खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
विज्ञापन

2 of 5
प्यार कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। शादी हो गई तो सब कुछ बदल गया और पत्नी को दहेज के लिए पति प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि प्रताड़ना के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को ट्रेन के सामने धकेल कर हत्या कर दी गई। गुरुवार को मामला लोहता थाने पहुंचा तो युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति आलोक भारती, उसके भाई आशीष, पिता रामजी और मां पुष्पा देवी को गिरफ्तार शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
विज्ञापन

3 of 5

गाजीपुर निवासी रामजी भारती विगत कई वर्षों से लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा प्रतापपुर में मकान बनवा कर दो पुत्र और एक पुत्री के साथ रहता है। भरथरा प्रतापपुर गांव निवासी रामकिशुन मौर्या की बेटी सुलेखा (22) और आलोक ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। 

 

4 of 5
रामकिशुन का आरोप है कि विवाह के बाद से ही सुलेखा को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार की रात पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने सुलेखा की हत्या करने के बाद उसे ट्रेन के आगे धकेल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police

सूचना पाकर सुलेखा के पिता और मायके पक्ष के अन्य लोग उसके ससुराल गए और लोहता थाने में तहरीर देकर पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए। थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें