आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास रविवार को वाराणसी पहुंचे। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विश्वास से पत्रकारों ने फिल्म ‘पद्मावती’ से जुड़े सवाल पूछे। इस पर उन्होंने खुल कर अपनी बात सब के सामने रखी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Kumar vishwas
कुमार विश्वास रविवार को प्रख्यात साहित्यकार मनु शर्मा की याद में महात्मा काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित ‘स्मृति संध्या’ में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
kumar vishwas
फिल्म ‘पद्मावती’ पर मचे घमासान पर आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कहा कि फिल्म बनाते समय जनभावनाओं का ध्यान नहीं रखा गया। जबकि रानी पद्मावती को देश का एक बड़ा वर्ग पूजता है। इसका ख्याल रखा जाना चाहिए था।
4 of 5
padmavati
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी फिल्में बनाने पर रोक लगनी चाहिए और सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों के निर्माण से लेकर रिलीज होने तक नजर रखनी चाहिए। साथ ही सख्ती से इसका पालन होना चाहिए ताकि ऐसी फिल्में बनाने वाले एक बार सोचें फिर फिल्म बनाएं।
बता दें कि फिल्म पद्मावती को लेकर लगातर बढ़ रहे विवादों के बीच फिल्म के निर्माता कंपनी ने इसकी रिलीज को टाल दिया है। इसके पहले सेंसर बोर्ड ने भी कुछ तकनीकी कारणों से फिल्म को लौटा दिया था।