फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: परिधानों में सजे नजर आए छोटे कान्हा, आप भी भेज सकते हैं इस पते पर फोटो

Sun, 29 Aug 2021 02:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
आदर्श, एद्विक सिंह, अभिवैद्य। - फोटो : आदर्श, एद्विक सिंह, अभिवैद्य।
वाराणसी में जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपने नन्हे-मुन्नों को राधा या कृष्ण की वेशभूषा में सजाएं और उनकी तस्वीरें हमें भेज दें। चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आप अपने बच्चों की तस्वीरें तीन सितंबर तक भेज सकते हैं। देखें अगली स्लाइड्स....
विज्ञापन

2 of 11
आरव गुप्ता, अनुष्का यादव, अंश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
 कान्हा का मनमोहक स्वरूप और राधा की मनमोहिनी छवि हर किसी को बरबस ही लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर कृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला ने जिले के बालगोपाल और राधा रानी की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की है।
विज्ञापन

3 of 11
अतिथि, अर्जुन गुप्ता, आंघा विक्रम। - फोटो : अमर उजाला
आप अपने बच्चों को कान्हा-राधा की वेशभूषा (स्वरूप) में सजाएं। राधा और कृष्ण की एक साथ या फिर राधा-कृष्ण की अलग-अलग तस्वीरें भी खींचकर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

4 of 11
कृपांश, कपिश, चैतन्य। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की फोटो खींचकर नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम सहित सारी जानकारी नीचे दिए मेल या व्हाट्सएप पर भेजें। अमर उजाला चुनिंदा तस्वीरों को प्रकाशित भी करेगा। वहीं निर्णायक मंडल द्वारा चयनित तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 11
लक्ष्मी, ओम कुशवाहा और अंजलि, ओमप्रकाश और अंजलि। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 15 बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए जाएंगे। बच्चों की तस्वीरें ई मेल vns-cityreporter@vns.amarujala.com और व्हाट्सएप नंबर 7617566161 पर भेजें।
विज्ञापन

6 of 11
प्रियांशु, पूर्विका, प्रसिद्धि। - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी में बिखरे श्याम के रंग
महादेव की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास बिखरने लगा है। घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार से ही नटवर नागर के जन्मोत्सव का रंग छलकने लगेगा।
विज्ञापन

7 of 11
समृद्धि और गुप्त, रेयांश, समृद्धि सिंह। - फोटो : अमर उजाला
घरों से लेकर मंदिरों तक प्रभु जन्म की झांकी सजाने के लिए दिन भर खरीदारी का दौर चला तो रात उनकी लीला झांकियों को आकार देते बीता।  नगर के पुराने मोहल्लों और मंदिरों में अधिक उत्साह रहा तो बाजारों में भी रौनक रही।

8 of 11
शिविका, सन्वी और सार्थक, श्रेया। - फोटो : अमर उजाला
इस बार कान्हा को सजाने के लिए श्रृंगार के एक से बढ़कर एक सामान बाजार में आ गए हैं। कोई बाजीराव स्टाइल की टोपी तो कोई मोरपंखी मुकुट लेकर रखा है। रत्नजड़ित जेवर और परिधान की एक से बढ़कर एक वेरायिटी है।

9 of 11
सिद्धि, सन्वी और वैश्नवी, श्रव्य। - फोटो : अमर उजाला
गोपाल मंदिर देश के सात पीठ में से एक है। चौखंभा स्थित यह मंदिर पुष्टिमार्ग संप्रदाय से जुड़ा है। यही से भगवान के जन्म की पूजा अर्चना के बाद घर घर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 

10 of 11
शुभांगी, श्रिजिता। - फोटो : अमर उजाला
मराठी समाज में भी उत्सव की तैयारियां
 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की मराठी समाज में भी तैयारियां चल रही हैं। मराठी समाज के लोग जन्माष्टमी पर्व विधि विधान से मनाते हैं। मराठी महिलाएं और पुरुष इस दिन नए वस्त्रों को पहनकर भागवान के प्राकट्योत्सव पर खुशी से नृत्य की प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
वियान और उमंग। - फोटो : अमर उजाला
काशी महाराष्ट्र समाज के संयोजक प्रदीप पाठक बताते हैं कि मराठी समाज हर जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करता है। सभी व्रत रहकर भगवान के प्रकट होने पर उनकी पूजा और आराधना के साथ हवन करते हैं। इस दौरान नृत्य की भी प्रस्तुति होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें