कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर काशी में सज गए बाजार
- फोटो : अमर उजाला
मोरपंख से सजे मुकुट, जरदोजी से सजी मखमली पोशाक, कीमती रत्नों की तरह दमकते तिलक, कुंडल, मनोहारी मुरली, सुहाने झूले और भी बहुत कुछ....मुरली मनोहर के इस साज-शृंगार के सामानों को देख हर किसी का मन उन्हें खरीदने का कर रहा था। अपने-अपने लड्डू गोपाल, कान्हा को सजाने के लिए हर लोग खरीदारी करते दिखे।