फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के पक्षियों के कलरव से गुंजायमान होगा सारनाथ का डीयर पार्क

Fri, 15 Jun 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
dear park - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही सारनाथ के पक्षी विहार केंद्र में कई अन्य प्रजाति के दुर्लभ और विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। ये सारे पक्षी कोलकाता के चिड़िया बाजार से लाए जाएंगे। इससे पक्षी विहार केंद्र में चिड़ियों की हलचल देखने को मिलेगी। इसकी तैयारी में वन विभाग जुट गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 5
dear park - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ के डीयर पार्क पक्षी विहार केंद्र में दुर्लभ प्रजाति की कई पक्षियां हैं लेकिन अब उनकी और संख्या बढ़ाने की तैयारी वन विभाग कर रहा है, जिससे इनके कलरव से पर्यटकों को लुभाया जा सके। 

 
विज्ञापन

3 of 5
hawasil - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ के रेंजर एनपी सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले एक साइबेरियन पक्षी हवासील की मौत हो गई। वैसे तो साइबेरियन प्रजाति के हवासील पक्षी की उम्र 25 साल तक मानी गई है, लेकिन यह पक्षी तीस साल से भी अधिक उम्र का था। 

 

4 of 5
dear park - फोटो : अमर उजाला
केंद्र में इस प्रजाति के दो पक्षी लाए गए थे, दोनों ही नर थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है। अब फिर से कोलकाता के चिड़िया बाजार से मादा हवासील लाया जाएगा, जबकि और विदेशी सुंदर और आकर्षक पक्षियों को लाने की तैयारी हो रही है, जिससे यहां आने वाले लोगों को लुभाया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dear park - फोटो : अमर उजाला
यहां इन प्रजाति के पक्षी उपलब्ध
काकाटिल, सारस, निलसर, सफेद बुज्जा, गोल्डन फिजेंट, हवासील सहित दर्जनों की संख्या में दुर्लभ पक्षी उपलब्ध हैं। इसमें सबसे अधिक कम तापमान वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले पक्षी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें