फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटने पहुंचे प्रेमी युगल को पुजारी ने बचाया, ग्रामीणों ने देखा तो ये कर दिया

Fri, 15 Jun 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी युगल
प्रेम के बाद शादी में परिवार आड़े आ रहा था तो प्रेमी युगल ने जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। दोनों  ट्रेन से कटकर जान देने के लिए रेलवे पटरी पर आकर बैठ गए। संयोग था कि इसी दौरान पास वाले हनुमान मंदिर के पुजारी ने देखा लिया। उन्होंने दोनों को मंदिर में आने को कहा। इधर, इस बात की जानकारी गांव को लोगों को हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..



 
विज्ञापन

2 of 5
love couple
घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है। पौनी गांव निवासी पवन कुमार और शिवपुर निवासी सीमा का दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। घरवालों के मना करने के बाद भी दोनों मिलते जुलते रहे। दोनों के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। इससे क्षुब्ध होकर गुरुवार को प्रेमी युगल भाग कर पचेवरा हनुमान मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
इसी बीच मंदिर पर बैठे पचेवरा निवासी अनिल सिंह की नजर दोनों पर पड़ी। प्रेमी युगल ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास करने वाला था कि कुछ ग्रामीणों के साथ पहुंचे मंदिर के पुजारी ने दोनों पकड़ लिया। पूछने पर लड़की ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन घरवाले तैयार नहीं हैं।  इसलिए वे जान देने आए हैं। 

 

4 of 5
इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों घर वालों को सूचित किया। घरवालों के आने के बाद लगभग दो घंटे तक पंचायत चली। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका के परिवार वाले दोनों की शादी पर राजी हो गए। मोहन प्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी बैंक जाने की बात कहकर सुबह सात बजे घर से निकली थी। लड़का उनके रिश्तेदारी का है और विगत कई वर्षों से बराबर उनके घर आता जाता रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
love couple

सहमति बनने पर ग्रामीणों के सहयोग कर बैंड बाजा, पुरोहित, मिठाई, कपडे़ आदि की व्यवस्था की गई और धूमधाम के साथ दोंनों की मंदिर में शादी कराई गई। शादी के बाद वर पक्ष सीमा की विदाई करा कर ले गया। इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। वहीं वर, वधू पक्ष के लोग खुश हैं।  लोगों ने पुजारी और ग्रामीणों के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें