फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल-मई में नहीं बजी शहनाई तो करना होगा लंबा इंतजार, जनिए कब-कब हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

Mon, 13 Apr 2020 11:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
साल 2020 में विवाह के मुहूर्त। - फोटो : marriage yog 2020

शहनाई की धुनों पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। खरमास तो 13 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण मांगलिक कार्यों में ढेर सारी परेशानियां हैं। अप्रैल और मई में विवाह नहीं हुए तो नवंबर और दिसंबर में केवल दो-दो मुहूर्त ही मिल रहे हैं। इसके बाद जातकों को अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य गणेश प्रसाद मिश्र का कहना है कि सूर्य ने सोमवार को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। 14 अप्रैल के बाद से नूतन गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा, विवाह, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। अप्रैल माह में विवाह के पांच मुहूर्त मिल रहे हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण अप्रैल ही नहीं मई की शादियों के आयोजन भी निरस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार मुहूर्तों की बात करें तो अप्रैल और मई मिलाकर कुल 12 मुहूर्त मिल रहे हैं। जून में सिर्फ तीन मुहूर्त हैं और इसके बाद अगले साल मार्च तक कुछ छह शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। जुलाई से 24 नवंबर तक कोई मुहूर्त ही नहीं है। नवंबर और दिसंबर में दो-दो मुहूर्त मिल रहे हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विवाह मुहूर्त 2020

अप्रैल -15, 20, 25, 26, 27

मई- 1, 2, 4, 6, 17, 18, 19

जून-13, 15, 30

विज्ञापन

5 of 6
Marriage - फोटो : Marriage

जुलाई से 24 नवंबर तक शुभ मुहूर्त नहीं।

नवंबर- 25, 30

दिसंबर- 7, 9, 11

2021 जनवरी, मार्च में मुहूर्त नहीं

फरवरी- 15, 16

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

कब-कब विवाह के मुहूर्त नहीं

31 मई से 8 जून तक शुक्र अस्त होने से विवाह नहीं होंगे। 1 जुलाई से 24 नवंबर तक हरिशयन दोष, 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक खरमास के कारण। 16 जनवरी से 12 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त होने से। 17 फरवरी से 12 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त होने से।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें