फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उस मंदिर के बारे में जहां आज आ रहे सीएम योगी, पीएम मोदी भी कर चुके हैं दर्शन

Wed, 31 Jan 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आने वाले हैं। यहां वो संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन जाएंगे। रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे, सोने की पालकी का दर्शन करेंगे और लंगर में भक्तों के साथ प्रसाद भी छकेंगे। दो साल पहले पीएम मोदी भी संत रविदास जयंती पर इस मंदिर में आये थे। यहां अरविंद केजरीवाल, मायावती सहित कई राजनेताओं ने आकर शीश नवाया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला
' मन चंगा तो कठौती में गंगा' इस बात को कहने वाले कबीर के समकालीन संत रविदास का जन्म 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा के दिन वाराणसी के सीर गोवर्धन में हुआ था। सीरगोवर्धन में उनके जनस्थल पर भव्य मंदिर है। जहां हर साल दुनिया भर में फैले उनके भक्तों का मेला लगता है। तीन दिन तक यहां उत्सव होता है। इस वर्ष भी सीर गोवर्धन के गलियों में उनके जन्म का उत्साह झलक रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला
रविदास जयंती के मौके पर गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी स्थित सीर गोवर्धन में हर ओर आस्था और उमंग है। धर्म की नगरी काशी में संत रविदास के मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद दूसरे ‘गोल्डन टेंपल’ के नाम से जाना जाता है। 

 

4 of 8
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास मंदिर के शिखर का कलश और मंदिर में संत रविदास की पालकी से लेकर छत्र तक सब कुछ सोने का है। जिनका दर्शन जयंती समारोह के दौरान ही मिलता है। हर साल देश-विदेश से बड़ी तादाद में संत के अनुयायी जयंती पर मत्था टेकने यहां आते हैं।



 
विज्ञापन

5 of 8
sir gobardhan - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास की पालकी 130 किलो वजनी सोने की है। इसे 2008 में यूरोप के अनुयायियों ने पंजाब के जालंधर में बनवाई थी। इसका अनावरण बसपा सुप्रीमो मायावती ने फरवरी 2008 में किया था। इस पालकी को साल में एक बार जयंती के दिन निकाला जाता है। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि पहला स्वर्ण कलश 1994 में संत गरीब दास ने संगत के सहयोग से चढ़ाया था।  2012 में 35 किलो का सोने का स्वर्ण दीपक बनवाया गया। इसमें अखंड ज्योति जल रही है


 
विज्ञापन

6 of 8
sir gobardhan - फोटो : twitter
वाराणसी  के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में जयंती पर्व पर यहां आए थे और रविदास मंदिर में मत्था टेका था। उन्होंने सोने की पालकी के दर्शन के साथ ही लंगर में प्रसाद ग्रहण किया था। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई राजनेता यहां आ चुके हैं। 


 
विज्ञापन

7 of 8
सीएम योगी आदित्यनाथ
 सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी  में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनका प्रोटोकाल जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता को मेला क्षेत्र में निरंतर चक्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें