फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: ऐसा होगा भव्य लोकार्पण कि देखती रह जाएगी पूरी दुनिया, पीएम मोदी के आने से पहले जश्न शुरू

Mon, 13 Dec 2021 01:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूरा बनारस सज-धज कर तैयार है और पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को विश्व को समर्पित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी। पूरा बनारस सज-धज कर तैयार है और पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह 9 लाख दीये जलाए जाएंगे।

लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजा दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए काशी के सात लाख घरों में लड्डू बांटे जाएंगे।  दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। 

काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तैयारी में है। रवियोग के अद्भुत संयोग में राजोपचार विधि से देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बनेंगे और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना के बाद मंदिर चौक पर पीएम देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद करेंगे। करोड़ों भक्तों के सपनों को साकार करने वाले गंगधार से गंगाधर के एकाकार के पावन पथ पर हाथों में गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचेंगे। यहां प्रमुख संप्रदायों के संतों की मौजूदगी में महादेव का अनुष्ठान प्रारंभ होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
करीब सवा घंटे तक गर्भगृह में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी मंदिर चौक पर संतों और प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में स्वर्ण शिखर को निहारते हुए आयोजित कार्यक्रम में स्थान ग्रहण करेंगे। यहां संतों संग संवाद करेंगे और पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। 

4 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
लोकार्पण के बाद शाम में पीएम मोदी कई मुख्यमंत्रियों के साथ जलविहार करेंगे।  उत्सव धर्मी काशी में महादेव के विस्तारित दरबार की निखरी आभा को निहारेंगे। उक्त अवसर को देखते हुए अस्सी से राजघाट तक आकर्षक सजावट की गई है। 
विज्ञापन

5 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास घाट से शुरू होने वाले रोरो विवेकानंद में पीएम की अगवानी में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे । पीएम करीब ढाई घंटे तक काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजी दीपमाला, आतिशबाजी और लेजर शो की अनुपम छटा निहारेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से सुशासन सहित अन्य विषयों पर संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की ओर से मेहता अस्पताल से गुलेरिया कोठी तक काशी विश्वनाथ की महिमा दर्शाने वाला लेजर शो होगा। कैलाश खेर की धुनों के बीच करीब 10 मिनट का लेजर शो आध्यात्मिक काशी से लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम को आतिशबाजी से यादगार बनाया जाएगा। गंगा पार रेती से होनेवाली आतिशबाजी से करीब सात मिनट तक समूचा आकाश सतरंगी हो जाएगा। पर्यटन विभाग से चयनित कंपनी के कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रदूषणरहित आतिशबाजी को लोग अपने घरों से भी देख सकेंगे। 

8 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
करीब 40 शिक्षिकाओं का समूह रविदास घाट पर रंगोली को आकार देने में जुटा है। वहीं शिक्षक रविदास घाट पर द्वादश ज्योर्तिलिंग और माता अन्नपूर्णा की अनुकृतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। यहां घाट पर करीब 51 हजार दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

9 of 9
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा 13 दिसंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें