Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम में अंतिम व पांचवें सोमवार पर शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बाबा का दरबार हर- हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा।
विज्ञापन
1 of 7
शिवभक्तों पर की गई पुष्पवर्षा
- फोटो : मंदिर प्रशासन
सावन के अंतिम सोमवार को भी बाबा विश्वनाथ धाम में कांवड़ियों और शिव भक्तों का रेड कार्पेट और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। आधी रात से ही कतार में खड़े होकर भक्त बाबा के दर्शन को उत्सुक रहे। मंगला आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। नेमि दर्शनार्थियों को सुबह 4 से 5 बजे तक काशी द्वार से प्रवेश दिया गया। यह क्रम शाम को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
2 of 7
kashi vishwanath dham
- फोटो : मंदिर प्रशासन
सावन के अंतिम सोमवार को काशीपुराधिपति सपरिवार झूले पर विराजमान होंगे। काशीवासी अपने आराध्य को सपरिवार झूला झूलाएंगे। अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आस्थावान रात से ही जुटने लगे थे। सावन के अंतिम और पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ का सपरिवार वार्षिक झूला शृंगार होगा। भक्त बाबा के इस विशेष स्वरूप का भी दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
kashi vishwanath dham
- फोटो : मंदिर प्रशासन
श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि आज श्री विशेश्वर के शंकर-पार्वती, गणेश शृंगार एवं श्रावण पूर्णिमा का वार्षिक झूला शृंगार किया जाएगा। अंतिम और पांचवें सोमवार के साथ ही रक्षाबंधन का भी पर्व है, इसलिए स्थानीय भक्तों की भीड़ अधिक है। भक्तों की सहूलियत और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर परिसर में भी क्यूइंग के लिए भी बैरिकेड्स की व्यवस्था की गई है।
4 of 7
kashi vishwanath dham
- फोटो : मंदिर प्रशासन
सीएम ने किया था एक दिन पहले निरीक्षण
श्रावण मास के आखिरी सोमवार के पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन व मंदिर के पदाधिकारियों से कहा था कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और सुगम दर्शन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
5 of 7
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया से मैदागिन नो व्हीकल जोन
सावन के अंतिम सोमवार को गोदौलिया और मैदागिन से विश्वनाथ मंदिर तक नो व्हीकल जोन किया गया है। दोनों ही छोर से वृद्धजनों और विकलांगों के लिए ई-रिक्शा की निशुल्क व्यवस्था की गई है। धाम में बारिश और धूप से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगा है। पानी और कूलर की भी व्यवस्था है। भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने गुड़ और पानी के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
6 of 7
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स
सीएम योगी ने प्रशासन व पुलिस को निर्देश दिया था कि श्रावण मास का आखिरी सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है, लिहाजा भक्तों की सुविधा, सुगम दर्शन के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसके दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। यहां सीसी कैमरे से निगरानी भी रखी जा रही है। अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, जल पुलिस और चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैद है।
चार सोमवार को विभिन्न स्वरूप में हुआ बाबा का शृंगार
श्रावण मास के हर सोमवार को विभिन्न स्वरूप में बाबा का शृंगार किया गया। प्रथम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के चल प्रतिमा के स्वरूप का शृंगार हुआ था। शिव भक्तों ने सावन के दूसरे सोमवार को अपने बाबा के विशेष स्वरूप गौरी शंकर (शंकर पार्वती ) का दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा अर्धनारीश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए थे। चौथे सोमवार को बाबा का रुद्राक्ष शृंगार किया गया था।