फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में जले 11 लाख दीये: अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजाई गई दीपमाला, अलौकिक नजारा देख पीएम मोदी हुए आनंदित

Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
घाटों पर लगाई गईं रंग-बिरंगी झालर। - फोटो : twitter @BJP
शिव के धाम के लोकार्पण का उत्सव काशी में जन-जन पर छाया रहा। शिव दीपोत्सव की भव्यता जहां सुरसरि के जल में सुनहरी आभा बिखेर रही थी वहीं घाटों पर आने वालों को प्रकाश पर्व के उल्लास में भिगो रही थी। गंगा के तट से घरों की चौखट तक 11 लाख दीयों की रोशनी से महादेव की नगरी जगमग हो उठी। अस्सी से राजघाट तक दीपमालिकाओं की शृंखला ने हर किसी के सामने देव दीपावली का नजारा जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
गंगा आरती देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
चमक उठे हेरिटेज पोल
मैदागिन, गोदौलिया सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में डिवाइडरों और किनारे पर लगे हेरिटेज पोलों की खराब लाइटों को बदलने के साथ उन पर लाल, सफेद और हरे रंग की एलईडी झालरों से सजावट की गई है।

विज्ञापन

3 of 8
सोमवार की गोधूली बेला में शिव दीपोत्सव की दूसरी संध्या हर किसी के लिए यादगार हो गई। दोपहर से ही घाटों पर पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते ही घाटों की गलियां जन-जन की कतार से जुड़ती चली गईं। शिव दीपोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आया।

4 of 8
आतिशबाजी देख भावविभोर हुए पीएम
अस्सी घाट के गंगा पार शाम को 07:30 बजे आसमान में 7 मिनट की सतरंगी पटाखों की आतिशबाजी देख पीएम के साथ आए मुख्यमंत्री और घाट पर मौजूद सैनाली भावभिवोर हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
रविदास घाट से लेकर राजघाट तक लोग पीएम के इंतजार में खड़े रहे। पर्यटकों का समूह एक घाट से दूसरे घाट के दीपोत्सव पर हुई सजावट को देखने के लिए उमड़ घुमड़ रहा था। अस्सी घाट पर विधिवत मां गंगा की आरती की गई। यहां रंग बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से दीपोत्सव को साकार रूप दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
तुलसी घाट पर मां गंगा की आरती कराई गई। भदैनी घाट पर दीपमाला और रंगोली सजाई गई। जानकी घाट पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। जैन घाट पर जैन समाज की ओर से सजावट की गई थी। पंचकोट घाट पर भारत के नक्शे में रंगों से शिव की आकृति बनायी गई थी।
विज्ञापन

7 of 8
हनुमान घाट की सीढ़ियों पर 5000 दीप जलाए गए थे साथ ही डंडेश्वर महादेव का विविध फूलों से शृंगार किया गया था। हरिश्चंद्र घाट पर काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के तरफ से पांच अर्चकों से मां गंगा की भव्य आरती की गई। साथ में बाबा मसान नाथ का भव्य शृंगार कर आरती की गई।
विज्ञापन

8 of 8
केदार घाट पर पीतल के दीप जलाए गए। चौकी घाट पर दीप जलाये गए। क्षेमेश्वर घाट पर बाबा क्षेमेश्वर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। गायघाट के अलावा, अग्नि अखाड़ा राजघाट समेत अन्य घाटों पर सजावट और दीपमालाएं सजाई गई थी। 

कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह, रोडवेज बस स्टैंड, बीएलडब्ल्यू को सजाया गया है। इसके अलावा लोगों ने स्वयं से अपने घरों पर सजावट की है। इसके अलावा ओवर ब्रिजों को भी चमकाया गया है। इन पर नए तरीके से रंगरोगन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें