फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक

Mon, 13 Dec 2021 05:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के धार्मिक और ऐतिहासिक संदर्भों का जीवंत दस्तावेज लिखने जा रहा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कर पीएम मोदी ने ये तोहफा जनता के समर्पित कर दिया है।  दिन के वक्त इस धाम की आभा तो अद्भुत दिखती ही है, लेकिन रात में ऐसा लगता है जैसे आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों।

कहीं नीली, कहीं सुनहरी तो कहीं सतरंगी रोशनी बिखेरती एलईडी लाइट मंदिर परिसर की भव्यता को चार चांद लगा रही है। दो-तीन साल पहले काशी विश्वनाथ मंदिर का नजारा कुछ और था। अगर अब आप मंदिर परिसर में जाएंगे तो स्वतः ही बोल पड़ेंगे..अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय..। अब गंगा तट से बाबा दरबार अब एकाकार हो चुका है। धाम क्षेत्र से मां गंगा नजर आने लगीं हैं।

काशी विश्वनाथ धाम में 27 मंदिरों को विग्रह सहित स्थापित किया गया है। करीब दो साल मंदिर को बड़े ही भव्य और आकर्षक तरीके से बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय रहा।
विज्ञापन

2 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
गंगा से काशी विश्वनाथ धाम के एकाकार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए काशीपुराधिपति के इस परिसर में अब भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करना होगा। अलग-अलग रास्तों पर बनाए गए तीन प्रवेश द्वार से सीधे भक्त धाम में प्रवेश करेंगे। महाशिवरात्रि और सावन जैसे विशेष अवसरों पर लाखों की भीड़ अब मंदिर परिसर में ही कतारबद्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

3 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
धाम परिसर को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। गुलाबी पत्थरों पर शानदार नक्कासी और उस पर रंग बिरंगे लाइट्स की रोशनी मंदिर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। दिन के उजियारे के साथ ही रात के अंधेरे में बाबा का ये अद्भुत धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

4 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
रात के अंधियारे में विश्वनाथ धाम की खूबसूरती नजर आने लगी है। मंदिर परिसर में स्वर्ण शिखर को चमकाया गया है। इसकी चमक को बढाने के लिए स्पॉट लाइट्स भी लगाई गई है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान या आचमन की मान्यता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जलासेन घाट पर बनाए जा रहे गेट को खास रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
अब धाम के मंदिर परिसर में आने पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ उनकी महिमा भी जान पाएंगे, धर्म शास्त्रों व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित पवित्र स्थल काशी में मौजूद हैं। उपनिषद, वेदों और पुराणों के आधार पर मिली जानकारी का चित्रात्मक वर्णन, श्लोक संख्या, हिंदी में अनुवाद  समेत समस्त जानकारियां विश्वनाथ धाम में मार्बल पर उकेरी गई  हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के प्राचीनतम और जीवंत शहर काशी देश की सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक राजधानी मानी जाती है। इसके पुख़्ता प्रमाण हैं, जो उपनिषद, वेदों और पुराणों में मिलते हैं। इन प्रमाणों के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव महिमा का सचित्र वर्णन मार्बल पर उकेरा गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर के शिवभक्तों के आस्था का केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार तीसरी बार हो रहा है। इतिहासकारों के अनुसार पहली बार 436 साल पहले वर्ष 1558 में बनारस के व्यापारी रघुनाथ पंडित (टोडरमल) ने काशी विश्वनाथ मंदिर का कायाकल्प किया था। इसके बाद 1777 में रानी अहिल्याबाई होलकर ने पूरे परिसर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद आठ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था। 

8 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
आजादी के बाद सात दशक में पहली बार बने विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक जाने के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनके नाम मुख्य मार्ग के आधार पर रखे गए हैं। फिलहाल इन प्रवेश द्वार के नाम नए सिरे से तय किए जाने का भी प्रस्ताव है

9 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर भक्तों को अपनी दिव्यता का एहसास कराने के लिए तैयार है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जनता को समर्पित करेंगे। शिव की नगरी काशी में 12, 13 और 14 दिसंबर को देव दिवाली जैसा माहौल दिखेगा। काशी के सभी प्रमुख मंदिरों की विशेष सजावट की जा रही है। 13 दिसंबर को हर घर में दीप प्रज्वलन होगा।

10 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
 पूरी काशी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस दिन 11 लाख दीपों से काशी दमकेगा। लोकार्पण के बाद काशी के हर घर में बाबा का प्रसाद भेजने की व्यवस्था की जा रही हैै। 13 दिसंबर से 12 जनवरी तक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अंदर 30 बड़े कार्यक्त्रस्म होंगे।
विज्ञापन

11 of 11
काशी विश्वनाथ मंदिर 2018 में - फोटो : अमर उजाला
33075 वर्ग फीट में मंदिर परिसर है। पूरा कॉरिडोर 5.2 लाख वर्ग फीट में बन रहा है। कॉरिडोर में मकराना, चुनार के लाल बलुआ पत्थर समेत 7 विशेष पत्थरों का इस्तेमाल। 24 भवन तैयार हैं। विश्राम गृह, म्यूजियम, सिक्योरिटी हॉल व पुस्तकालय भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें