वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के परिसर में फिल्म स्टार राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के आगमन के अवसर पर संस्थान के संस्थापक ई. अशोक मौर्य, हीरालाल मौर्य, चेयरमैन अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य, मैनेजिंग डाइरेक्टर अनुभव मौर्य, डाइरेक्टर सारिका श्रीवास्तव, फार्मेसी डाइरेक्टर बृजेश सिंह, रजिस्ट्रार असीम देव, डीन एसएस कुशवाहा ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया।
स्टार राजकुमार राव और जान्हवी कपूर संस्थान परिसर में आगमन हुआ। उस समय पूरे छात्रों में एक जोश की लहर के साथ जोर-जोर से हर-हर महादेव के नारे से पूरा परिसर गुंज उठा। जैसे ही फिल्म स्टार मंच पर उपस्थित हुए छात्रों के खुशी का ठिकाना न रहा। सभी ने उनका मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद स्क्रीन पर मि. एण्ड मिसेज माही का एक वीडियो क्लिप चलाया गया, जिसमें एक क्रिकेटर के बनने के इमोशनल और रोमांटिक सीन को दिखाया गया है। जान्हवी ने छात्रों के सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। कार्यक्रम में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को मंच पर डांस करते हुए देखकर छात्र-छात्राएं अत्यन्त उत्साहित दिखे।