Kashi-Tamil Sangamam 4.0: वाराणसी में मंगलवार को काशी-तमिल संगमम का आगाज हुआ। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा कि पीएम ने तमिल के लोगों का दर्द समझा और इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर हुआ। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलासनाथन शामिल हुए। इस दौरान वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को सीएम योगी ने सम्मानित किया। साथ ही पुस्तक का विमोचन किया। तस्वीरों में देखें- कार्यक्रम की झलकियां
विज्ञापन
2 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
विज्ञापन
3 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रम में शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य।
4 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रम में शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य लोग।
विज्ञापन
5 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
विज्ञापन
6 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के कार्यक्रम में शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
7 of 11
Kashi-Tamil Sangamam 4.0
- फोटो : प्रशासन
काशी तमिल संगमम 4.0 के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अतिथि।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
11 of 11
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
लोकमंगल की कामना और कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल कालभैरव के दर्शन कर आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी मत्था टेका। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 4.0 में शामिल होने के बाद कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में आरती करके विधि विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।
कालभैरव मंदिर में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी योगी आदित्यनाथ के साथ काल भैरव मंदिर में विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे।
उन्होंने बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव मौजूद थे।