Kashi Tamil Sangamam 4.0: काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ आज से होगा। ऐसे में अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। बनारस स्टेशन पर 216 छात्रों का पहला दल पहुंचा तो ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच भव्य स्वागत किया गया।
वाराणसी में सोमवार को काशी तमिल संगमम 4.0 के 216 छात्रों का पहला दल बनारस स्टेशन पर पहुंचा। बनारस स्टेशन पर पहुंचते ही छात्रों का पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच स्वागत हुआ। तस्वीरों में देखें- झलकियां
विज्ञापन
2 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्हें काशी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक झलक से परिचित कराया। इस दौरान भाजपा एलएलसी हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
कार्यक्रम के तहत दल को सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम ले जाया गया, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
नमो घाट पर होगा शुभारंभ कार्यक्रम
काशी तमिल संगमम-4 के औपचारिक शुभारंभ के लिए नमो घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दोनों राज्यों की परंपराओं का मिलन और अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
क्रूज पर करेंगे सवारी
इसके बाद शाम 5.30 बजे नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर क्रूज राइड करते हुए गंगा घाटों का भ्रमण और गंगा आरती देखेंगे। फिर रविदास घाट पर उतरकर छावनी स्थित होटल आएंगे।
विज्ञापन
6 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन यानी कि बुधवार को संगमम 4.0 के डेलीगेट्स सबसे पहले हनुमान घाट पहुंचेंगे, जहां वह गंगा स्नान कर तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती और शंकराचार्य मठ में जाएंगे। संस्कार मठ में नाश्ता कर सुबह 10.30 बजे तक बीएचयू के थिमेटिक सत्र में हिस्सेदारी करेंगे। यहां पर एकेडमिक कार्यक्रम शाम 4.30 बजे तक चलेगा। उसके बाद सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो फिर अगले दिन प्रयागराज और अयोध्या के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
7 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम में सात श्रेणियों के डेलीगेट्स आएंगे। इसमें छात्र, शिक्षक, लेखक व मीडिया प्रतिनिधि, कृषि व संबद्ध क्षेत्र, पेशेवर और शिल्पकार, महिलाएं और आध्यात्मिक विद्वान होंगे।
8 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन कर अतिथियों ने काशी की आस्था, मंदिर की भव्यता और कॉरिडोर की दिव्यता को देखा।
9 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम के प्रथम समूह के आगमन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारियों ने परंपरागत गरिमा के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा और डमरू वादन की ध्वनि के बीच सम्पूर्ण समूह का स्वागत किया गया, जिससे सभी सदस्यों ने काशी की समृद्ध आध्यात्मिक धारा का अनुभव किया।
10 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
स्वागत के बाद सदस्यों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और दर्शन के के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा समूह को काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
11 of 12
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
भ्रमण पूर्ण होने पर सभी अतिथियों के लिए मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया।
काशी तमिल संगमम के इस प्रथम समूह का दर्शन और भ्रमण दोनों समुदायों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। यह दिवस काशी और तमिल परंपराओं के संगम का महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर स्मरणीय रहेगा।