फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर राममय हुई काशी, गंगा की मध्य धारा में बजड़े पर सजा रामदरबार

Wed, 05 Apr 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी पर बुधवार को काशी राममय नजर आई। भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शहर भर से शोभायात्राएं निकलीं। रास्ते भर भगवा ध्वज लहराए। पुष्पवर्षा और आरती के साथ भगवान की सविधि पूजा-अर्चना की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा की ओर से गंगा की मध्य धारा में तुलसीघाट से बजड़े पर भव्य रामदरबार सजाया गया। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने आरती के बाद बजड़े पर सजी रामदरबार की झांकी के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचने पर गंगा पूजन और आरती हुई। इसके बाद शोभायात्रा भैंसासुर घाट पहुंची। वहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। 

4 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी के अलावा श्री राम महोत्सव आयोजन समिति काशी की ओर से पितरकुंडा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नया पानदरीबा, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया होते हुए चितरंजन पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

5 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
श्री रामानंद विश्व हितकारिणी परिषद की ओर से राम मंदिर कश्मीरीगंज में भगवान राम का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। जहां 151 थालियों में घी के दीपक से भगवान की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

6 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
 श्रीराम तारका आंध्रा आश्रम में राम जन्मोत्सव और सीताराम कल्याणम का आयोजन हुआ। आचार्य श्याम शास्त्री और वीवी सुंदर की देखरेख में पूजा-अर्चना हुई। 11 ब्राह्मणों ने लक्ष तुलसी अर्चना और 11 सुहागिनों ने लक्ष कुमकुम अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ram - फोटो : अमर उजाला
लोहता के रामलीला मैदान से विहिप की ओर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों के लिए चाय, पानी और शर्बत की व्यवस्था की गई थी। उधर, रामनगर के सीहाबीर मंदिर, जनकपुर मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें