फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जब भारत मां ने लगाया 'चांद' का टीका, जय जयकार से गूंज उठी काशी, तस्वीरों में अद्भुत पल

Thu, 24 Aug 2023 11:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में विशेष पूजन हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन हुआ। अर्चकों ने दुग्धाभिषेक आदि अनुष्ठान करवाया और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की।
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया गया षोडशोपचार पूजन। - फोटो : अमर उजाला
भारत ने चांद पर अपनी पहुंच बना ली है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग दिन भर इसकी चर्चा करते रहे। बुधवार सुबह से चंद्रयान-3 एक्स पर ट्रेंड कर रहा था। कोई सफल लैंडिंग की दुआ कर रहा था तो कोई एतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा था। कोई चंद्रयान के लाइव प्रसारण का लिंक शेयर कर रहा था तो कोई इससे जुड़ा पोस्ट...।
जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर खुशी भरे पोस्ट की लाइन लग गई। इंटाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप पर हर किसी की स्टोरी, स्टेटस और पोस्ट चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से जुड़ी थी। बच्चों को बचपन में सुनाई जाने वाली चंदा मामा दूर के पूए पकाए गुड़ के खूब शेयर हुआ। लैंडिंग के बाद इस पंक्ति की शुरुआती लाइन बदल कर लोगों ने अब चंदा मामा दूर के नहीं लिख कर खूब शेयर किया। साथ ही एक फोटो जिसमें पृथ्वी चंद्रमा को राखी बांध रहीं है पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कालभैरव मंदिर में उतारी नजर, विश्वनाथ धाम में षोडशोपचार पूजन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में विशेष पूजन हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन हुआ। अर्चकों ने दुग्धाभिषेक आदि अनुष्ठान करवाया और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की। उधर, बाबा कालभैरव मंदिर में आठ पुजारियों ने चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए पूजन किया। चंद्रयान-3 की तस्वीर को भैरव दंड लगाकर उसकी नजर उतारी गई। इसी तरह संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड सहित तमाम मंदिरों में पूजन-अर्चन हुआ। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा हुई। इस दौरान तिरंगा लहराया।

विज्ञापन

3 of 6
अंजुमन इस्लामिया की ओर से नई सड़क पर चंद्रयान की सफलता के लिए दुआ लोग - फोटो : अमर उजाला

दुआख्वानी कर बांटी मिठाइयां

अंजुमन इस्लामिया की अगुवाई में मुस्लिम बंधुओं ने नई सड़क पर दुआख्वानी की। उन्होंने बारगाहे इलाही में दुनिया में हिंदुस्तान की कामयाबी की दुआ की। शाम को सफल लैंडिंग के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। पूर्व पार्षद मोहम्मद शाहिद अली मुन्ना, जेवेरिया अली, शाहीना खातून, मरहबा सूफियान, समद अंसारी आदि ने दुआख्वानी की।
 

4 of 6
चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने के बाद तिंरगा लेकर जश्न मनाते बटुक - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशनों पर भी हुआ प्रसारण

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग जैसे ही हुई, कैंट स्टेशन परिसर हर-हर महादेव... के उद्धोष से गूंज उठा। वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन पर यात्रियों ने इस अविस्मरणीय दृश्य को देखा। कैंट स्टेशन पर निदेशक गौरव दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

5 of 6
चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंडिंग पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में दशाश्वमेध घाट हुई - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों ने की आतिशबाजी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन ने रथयात्रा पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। संगठन के प्रभारी राकेश जैन ने कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर नाज है। इसरो ने कमाल कर दिखाया। इस अवसर पर राम भारत ओझा, विनोद अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, अमर राय, अनिल अग्रवाल, राजू बाजोरिया, दिनेश चौरसिया आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
हुई विशेष गंगा आरती

चांद पर भारत की हुई जीत पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष गंगा आरती हुई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के प्रति आभार जताते हुए इसरो की टीम को बधाई दी। इस मौके पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव मौजूद रहे। उधर, अस्सी घाट पर भी गंगा आरती कर इसरो की टीम को बधाई देते हुए गंगा के प्रति आभार जताया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें