'पटना से पाकिस्तान' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल राघवानी आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक हर तरफ उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। आगे की स्लाइड मे जानें काजल राघवानी के बारे में कुछ अनसुनी बातें...
विज्ञापन
2 of 7
Kajal Raghwani
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी ने बेहद कम उम्र में फिल्मी पर्दे पर कदम रख दिया। उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म से की थी। वह अब तक 50 फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Kajal Raghwani
- फोटो : अमर उजाला
उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में देवरा भइल दीवाना है। उनकी आने वाली फिल्मों में 'सेहरा बांध आउंगा' है। इसमें उनके पसंदीदा स्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी लाल यादव और उनकी जोड़ी सुपरहिट है। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा फिल्में खेसारी लाल के साथ की हैं।
4 of 7
Kajal Raghwani
- फोटो : अमर उजाला
काजल का जन्मदिन हो और खेसारी उन्हें बधाई न दें ऐसा हो नहीं सकता है। खेसारी ने फेसबुक पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज काजल राघवानी जी का जन्मदिन है। काजल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं । आप सदा ऐसे ही मुस्कुराती और खिलखिलाती रहे ।
विज्ञापन
5 of 7
Kajal Raghwani
- फोटो : अमर उजाला
काजल के जन्मदिन पर खेसारी लाल ने अपने प्रशंसकों से एक अपील भी की। उन्होंने कहा कि आप सभी से एक रिक्वेस्ट है कि आप लोग जैसे अपने इस 'खेसरिया' को प्यार देते हैं वैसे ही काजल जी को अपना प्यार दुलार दें।
विज्ञापन
6 of 7
Kajal Raghwani
- फोटो : अमर उजाला
काजल राघवानी का बचपन बहुत संघर्ष में बीता। लेकिन एक बार बड़े पर्दे पर कदम रखने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। काजल राघवानी इंटरनेट पर भी छाई हुई हैं। उनके वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं। सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक वीडियो 'भोजपुरिया राजा' तो चार करोड़ से भी अधिक बार देखा गया।
बता दें कि काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए छह से सात लाख रुपए लेती हैं।