फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 12 Dec 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
हजरत मोहम्मद (स.) की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को पूरा शहर नबी के नारों से नूरानी हो उठा। शहर से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में हाथों में तिरंगा, नबी के आने का पैगाम देतीं हरी झंडियां और होठों पर नबी के कलाम थे। इत्र और फूलों की खुशबू ने माहौल को और नूरानियत से भर दिया।
विज्ञापन

काशी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

2 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
बड़े, बच्चे, बूढ़े सभी लकदक कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर रंगबिरंगा साफा बांधे नबी के आमद की खुशी में निकलने वाले इस जुलूस में अकीदत के साथ शामिल हुए। हर ओर ...सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा... जैसे नारों से शहर दोपहर तक गूंजता रहा।
विज्ञापन

काशी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

3 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को सुबह आठ बजे सुन्नी जमीअत-उल-उलेमा बनारस की ओर से पूरे शान व शौकत के साथ काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन की कियादत में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए गुजरा, जिसमें अलग-अलग इलाकों के जुलूस शामिल होते गए और उसकी शान बढ़ती गई।

काशी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

4 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
माइक पर लोग रास्ते भर नात और कलामों का नजराना पेश करते चल रहे थे। मदनपुरा में छतों से जुलूस में गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई। जुलूस रेवड़ी तालाब, भेलूपुर, गौरीगंज, रविंद्रपुरी, शिवाला, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा होते हुए बेनियाबाग पहुंचा।
विज्ञापन

काशी में पूरे शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

5 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
बेनियाबाग मैदान में दुआख्वानी के साथ जुलूस नई सड़क, गिरजाघर, रामापुरा होते हुए वापस रेवड़ी तालाब मैदान पहुंचा। यहां मौलाना गुलाम यासीन की दुआ और सलातोसलाम से जुलूस खत्म हुआ। काजी-ए-शहर ने मुल्क की तरक्की, अमन और मिल्लत की दुआ की। जुलूस में कई उलेमा इकराम की भी शिरकत रही।
विज्ञापन

6 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
अंजुमन इबलागे हक, अंजुमन आल इंडिया तबलीगे सीरत, रजा इस्लामिक मिशन, रजा फाउंडेशन, रजा एकेडमी, दावत-ए-इस्लामी, अंजुमन अंदलीबे रजा, अंजुमन गुलशन-ए-हस्सान, जमाते रजा-ए-मुस्तफा, अंजुमन महफूजिया, अंजुमन हनफी रजवी सोसाइटी, अंजुमन खाकसाराने हक, अंजुमन इब्लाग-ए-हक आदि अंजुमने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल रहे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
रजा-ए-मुस्तफा मिल्लत कमेटी की ओर से शाम को नदेसर स्थित लच्छीपुरा कॉलोनी से जुलूस-ए-मोहम्मदी ऊंट, घोड़े, बग्घी के साथ पूरे शान से निकला।
विज्ञापन

8 of 8
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
जुलूस में बड़ी तादाद में हिंदू भाइयों ने भी शिरकत कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। सिर पर हरा साफा बांधे वो भी पूरी अकीदत से इसमें शामिल हुए। जुलूस में आबिद कुरैशी, शेर अली, शहजादे, मो. रईस, बिज्जू विश्वकर्मा, अजय सिंह, राहुल राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें