टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की शादी के बाद उनकी साली दिव्या सिंह बेहद खुश हैं। दिव्या सिंह ने रविवार को फेसबुक पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा ईशांत शर्मा आप हमारे परिवार से जुड़ने वाले सबसे बढ़िया शख्स हो । आप बेहद सुंदर और परिवार के सबसे विनम्र दामाद हो।
विज्ञापन
ईशांत की शख्सियत पर फिदा हैं सालियां
2 of 7
ishant sharma wedding
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या ने अपनी बहन प्रतिमा के बारे में लिखा तुम्हारी जैसी खूबसूरत दुल्हन मैंने आजतक नहीं देखी। तुम सबसे सुंदर हो। आप दोनों के साथ लाइफ बहुत बढ़िया गुजरने वाली है। हमेशा मुस्कराते रहें और एक-दूसरे की प्रशंसा करते रहें। वहीं ईशांत की एक और साली आकांक्षा सिंह ने शादी की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा बेहद हैंडसम दूल्हे ईशांत और बला की खूबसूरत लग रही प्रतिमा सिंह को शादी की मुबारकबाद। इस आकर्षक जोड़ी को शुभकामना।
विज्ञापन
ईशांत की शख्सियत पर फिदा हैं सालियां
3 of 7
ishant sharma wedding
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इशांत शर्मा की शादी शुक्रवार(10 दिसंबर) की रात बनारस की बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से हुई थी। ईशांत ने अपनी शादी के मौके पर रेड और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमें वह खूब जंच रहे थे। वहीं प्रतिमा पीले रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। इशांत की शादी में टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी, युवराज सिंह और रेसलर योगेश्वर दत्त भी इस शादी में नजर आए।
ईशांत की शख्सियत पर फिदा हैं सालियां
4 of 7
ishant sharma wedding
- फोटो : अमर उजाला
बास्केटबाल में 'सिंह सिस्टर्स' के नाम से शुमार प्रतिमा सिंह का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं।
विज्ञापन
ईशांत की शख्सियत पर फिदा हैं सालियां
5 of 7
ishant sharma wedding
- फोटो : अमर उजाला
जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भी राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। इकलौता भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। इनके पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं। मालूम हो कि बीते 19 जून को दिल्ली में ही आयोजित एक समारोह में दोनों की मंगनी हुई थी। ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी।
विज्ञापन
ईशांत की शख्सियत पर फिदा हैं सालियां
6 of 7
ishant sharma wedding
- फोटो : अमर उजाला
वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहीं मैच के दौरान प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी।
ईशांत उनके दमदार खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वे प्रतिमा को दिल दे बैठे। फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया।