झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा का विधिवत दर्शन- पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में सुकून है।