फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder Case: चारों तरफ बिखरा था खून, चारपाई पर मां की लाश... जमीन पर थे पिता तो आठ कदम दूर था भाई का शव

Tue, 09 Jul 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 11
Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के कुसम्हीकला (खिलवा बिंद) गांव पुरा में रविवार की रात दंपती और उनके बड़े बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुंशी बिंद (45) व पत्नी देवंती देवी (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर और बड़ा पुत्र रामाशीष (20) घर के अंदर कमरे में सो रहा था। छोटा बेटा गांव में ही आयोजित एक तिलक समारोह में गया था। रात एक बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि पिता जमीन पर लहूलुहान मृत पड़े थे। मां भी चारपाई पर मृत पड़ी थी। 
विज्ञापन

2 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई रामाशीष का शव दरवाजे के पास पड़ा था। मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही राधे बिंद ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इधर, ग्रामीणों के मुताबिक घटना का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
मुंशी बिंद का छोटा बेटा गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से प्यार करता था और दोनों फोन पर बातें भी करते थे। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों को लेकर छानबीन करने की बात कह रही है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पांच टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। 

 

4 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं, परिवार में जिंदा बचे बेटे ने बताया कि गांव में आर्केस्ट्रा आया था। मैं भी नाच देखने के लिए गया था। रात में करीब 10-11 बजे पापा आए और मुझे लेकर घर चले आए। लेकिन, जब वे सो गए तो मैं चोरी से दरवाजा चिपकाकर रात 12 बजे नाच देखने के लिए चला गया। वहां से मैं करीब 1.15 मिनट बाद लौटा तो पापा-मम्मी और बड़े भाई की लाश पड़ी थी। 


 
विज्ञापन

5 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
बताते-बताते परिवार में इकलौते जिंदा बचा बेटा रोने लगता है। लेकिन, उसकी आंखों से आंसू नहीं निकल रहे हैं। उसे देखने पर लगता जैसे उसकी उसकी आंखें तीन-तीन लाशों को देख जैसे पथरा सी गईं हैं। हर कोई उसे साहस और सांत्वना देने में लगा रहा।

 
विज्ञापन

6 of 11
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर में इकलौते जिंदा बचे 16 वर्षीय बेटे ने बताया कि गांव में तिलक का कार्यक्रम था। मैं भी समारोह में गया था। लेकिन, पापा रात में मुझे लेकर घर चले आए। जब वे सो गए तो मैं चुपके से करीब 12 बजे आर्केस्ट्रा देखने चला गया। वहां से लौटकर 1.15 बजे जैसे ही घर पहुंचा दृश्य देख बदहवास हो गया। 

 
विज्ञापन

7 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
समझ में ही नहीं आ रहा था कि अभी कुछ घंटों पहले सबकुछ ठीक था तो यह क्या हो गया। मां का शव चारपाई पर पड़ा था, जमीन खून से सना हुआ था। आठ कदम दूर बड़े भाई का गला रेता शव पड़ा था। मैं चीखते हुए बड़े पापा राम प्रकाश बिंद के घर पहुंचा। घटना की जानकारी दी तो आसपास के लोगों को भी इसकी खबर हुई। 

 

8 of 11
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ उमड़ गई। मुंशी बिंद के छोटे बेटे के मुताबिक वो नामजद हत्यारोपी की बेटी से फोन पर बात करता था। लड़की के परिजन उसके परिवार पर शादी का दबाव बना रहे थे। लेकिन उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। छोटे बेटे की उम्र 16 साल है और वो कक्षा 11 में पढ़ता है। 

 

9 of 11
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उसके साथ पड़ोस में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि जब हम लोग रात 1.15 बजे वापस आए तो मुंशी बिंद के छोटे बेटे के चीखने की आवाज सुनी। हम लोग दौड़कर उसके घर गए तो वहां उसके माता-पिता और बड़े भाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।


 

10 of 11
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी रात दो बजे हुई। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। खुलासा के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा होगा। - ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक

 
विज्ञापन

11 of 11
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
टाइम लाइन 
रात 12 से 1 बजे के बीच हुई हत्या
1.15 बजे छोटे बेटे के घर पहुंचने पर हुई जानकारी
रात दो बजे पुलिस को मिली तिहरे हत्याकांड की खबर
रात ढाई बजे पहुंचे एसपी-एएसपी सिटी
9.30 बजे सहेड़ी-नंदगंज बाइपास पर आधे घंटे लोगों ने किया प्रदर्शन
सुबह 11 बजे पहुंचे एडीजी-डीआईजी
अपराह्न 3 बजे पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें