जौनपुर में युवक ने मां-बाप की हत्या की। इसके बाद शवों के टुकड़े किए। टुकड़ों को दो नदी में फेंक दिया। इसके बाद बहन को फोन कर बताया कि पापा, मम्मी कहीं चले गए हैं। आरोपी ने अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश की थी।
जौनपुर के जफराबाद के अहमदपुर में माता-पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र अम्बेश ने अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की लेकिन खुद को बचा नहीं पाया। वारदात के अगले दिन रात में वह घर आया और खून साफ किया। उसने अपनी बहन अपर्णा को फोन कर बताया कि मम्मी-पापा कहीं चले गए हैं। उसका शाम को उनसे झगड़ा हो गया था।
एएसपी सिटी के मुताबिक पिता श्यामलाल और माता बबिता की हत्या करने के बाद उनके शव को ठिकाने लगाने के पहले और बाद में लगातार दो दिन रात में सफाई की। माता और पिता के ही कपड़ों से सफाई करने के बाद कपड़ों को सूखने के लिए छत पर डाला।
विज्ञापन
2 of 8
गोताखोर कर रहे शव की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा और आरी को घर के अंदर ही बालू में छिपाया। इसके बाद अपनी छोटी बहन अपर्णा को फोन किया। अर्पणा के मुताबिक उसने फोन करके बताया की पापा और मम्मी कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
मां- बाप की हत्या का आरोपी अंबेश
- फोटो : अमर उजाला
वह अभी तक नहीं आए, समझ में नहीं आ रहा क्या करूं। इसके बाद खुद को बचाने के लिए माता पिता को खोजने का नाटक करने लगा। उसने माता-पिता के लापता होने की खबर अपने परिचित, रिश्तेदारों को भी दी। माता-पिता के लापता होने की अफवाह फैलाने के बाद खुद खोजबीन में जुट गया।
4 of 8
घर पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता भागने की तैयारी में था अम्बेश
माता-पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र अम्बेश कोलकाता भागने की तैयारी में था लेकिन बाद में पकड़ लिया गया। वह दो दिन जौनपुर और एक दिन वाराणसी में रहा। मृत दंपती मूल रूप से खरगसेनपुर का रहने वाले थे जो नवासे पर 40 साल पहले जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर अपने ससुराल में रहने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की हत्या के बाद उनका इकलौता बेटा अम्बेश कुमार खरगसेनपुर भी भी गया था जहां माता-पिता के लापता होने की जानकारी दी थी। खुद माता-पिता के खोजबीन करने निकलने की बात कहीं। वह माता-पिता को खोजने का नाटक करता रहा। उधर, वाराणसी सिंधौरा थाना क्षेत्र के कटौना निवासी बहन वंदना ने 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में माता-पिता और इकलौते भाई के गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
6 of 8
आरोपी अंबेश
- फोटो : अमर उजाला
खोजबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि अम्बेश कुमार 12 दिसंबर को खरगसेनपुर गया था, इससे पुलिस का शक गहराने लगा। इधर, अम्बेश कुमार यह दिखाने में लगा था कि वह अपने माता-पिता की खोज में परेशान हैं, ताकि किसी को शक न हो और कुछ दिन बाद वह धीरे से कोलकाता के लिए निकल जाता। लेकिन, पुलिस ने जब उसे बरामद किया तो दंपती के हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
7 of 8
इकलौते बेटे ने की मां-बाप की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने की मां-बाप की हत्या
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अम्बेश कुमार (37) ने 8 दिसंबर की रात सिलबट्टे से हमला कर अपनी मां बबिता (60) और पिता श्यामलाल (62) की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने माता-पिता के शरीर को आरी से तीन-तीन टुकड़ों में काटा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अम्बेश कुमार ने बताया कि आरी से काटने के दौरान माता-पिता चीख रहे थे।
जौनपुर में बेटे ने की माता- पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अपनी ही आंखों के सामने मां बबिता को आरी से काटते हुए देख पिता श्यामलाल चीख रहे थे। इस पर पिता के गले को रस्सी से बांध दिया। इससे उनकी सांसें थम गई थीं। फिर शवों के टुकड़ों को प्लास्टिक की छह बोरियों में भर कर सई और गोमती नदी में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। क्रूरतापूर्ण तरीके से की गई माता-पिता की हत्या की इस घटना से लोग सिहर उठे हैं।